तरुण सागर से जब विशाल डडलानी को मांगनी पड़ी थी कई तरह से माफी

राष्ट्रीय संत जैन मुनि तरुण सागर अपनी तेज-तर्रार वाणी से नेता और अभिनेता को नसीहत देने से नहीं चूकते थे. ऐसे ही एक वाकये में संगीतकार विशाल डडलानी का नाम जुड़ा, जब मुनि के प्रवचनों के बाद आपत्तिजनक ट्वीट कर वे मुश्किल में घिर गए थे.

Advertisement
फाइल फाेटो फाइल फाेटो

राहुल झारिया

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST

कड़वे प्रवचन के लिए मशहूर जैन मुनि तरुण सागर सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर काफी मुखर रहा करते थे. साथ ही वे कई हस्तियों से हुए मतभेदों को लेकर भी चर्चा में रहे. एेसा ही एक वाक्या हुआ जब सीएम की पार्टी आप से जुड़ने के बाद संगीतकार विशाल डडलानी मुनि के खिलाफ थे. दरअसल विशाल ने हरियाणा विधानसभा में जैन मुनि के प्रवचनों के बाद आपत्तिजनक ट्वीट कर दिया था.

Advertisement

चौतरफा घिरे विशाल डडलानी जहां एक तरफ मामले में लगातार आलोचना झेल रहे थे, वहीं दूसरी तरफ उनपर गिरफ्तारी की तलवार भी लटकी हुई थी.

पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने विशाल को तुरंत अम्बाला पुलिस के समक्ष पेश होकर तफ्तीश में शामिल होने का आदेश दिया था. इसके बाद विशाल के पास दो ही ऑप्शन थे. या तो कानूनी लड़ाई लड़ें या माफी मांग कर निपटारा करें.

लिहाजा 21 सितंबर 2016 को विशाल सुबह तरुण सागर के पास पहुंचे और उनके सामने हाथ जोड़कर, सर झुकाकर और कान पकड़कर माफी मांगी. जैन मुनि ने विशाल डडलानी को माफ कर दिया और जैन समुदाय से मामले को खत्म करने की अपील की.

बता दें कि डडलानी के खिलाफ इस मामले में देश भर में कई पुलिस शिकायतें दर्ज हुई थी. अरविंद केजरीवाल ने भी उनसे पल्ला झाड़ लिया था. दिल्ली के मंत्री सत्येन्द्र जैन खुद मुनि जी से माफी मांगने पहुंचे थे, लेकिन ये विवाद थमा नहीं था.

Advertisement

जैन मुनि के अनुयायी चाहते थे कि खुद विशाल व्यक्तिगत रूप से पेश होकर मुनि जी से माफी मांगें. विशाल ने न सिर्फ माफी मांगी बल्कि मुनि जी महाराज को बड़ा संत बताया और कहा कि उन्हें उनके बारे में जानकारी नहीं थी. जैन मुनि ने भी विशाल को कड़वे प्रवचनों की किताबें भेंट की.

साथ ही मुनि जैन ने कहा कि जिस दिन से ये ट्वीट हुआ था उसी दिन से आम आदमी पार्टी में हर दिन एक बुरी खबर सुनाई देती थी, लेकिन अब सब ठीक हो जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »