ओवैसी बोले- ट्रंप जाहिल आदमी, एल्विस प्रेस्ली से PM मोदी की तुलना सही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से फादर ऑफ इंडिया की उपाधि दिए जाने पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन चीफ असदुद्दीन ओवैसी भड़के हुए हैं. उन्होंने ट्रंप को जाहिल करार दिया. 

Advertisement
असदुद्दीन ओवैसी (File-GettyImages) असदुद्दीन ओवैसी (File-GettyImages)

आशीष पांडेय

  • हैदराबाद,
  • 25 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

  • राष्ट्रपति ट्रंप ने मोदी की तारीफ की, ‘फादर ऑफ इंडिया’ कहा
  • ओवैसी ने कहा कि ट्रंप को महात्मा गांधी जी के बारे में नहीं पता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फादर ऑफ इंडिया की उपाधि मिलने से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं. ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को जाहिल बताया है. ओवैसी ने कहा कि ट्रंप को महात्मा गांधी जी के बारे में नहीं पता. गांधी जी को पिता की उपाधि हासिल है.

Advertisement

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस अमेरिकी दौरे के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप से उनकी दूसरी मुलाकात मंगलवार को हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच कल न्यूयॉर्क में द्विपक्षीय वार्ता हुई. दोनों नेताओं ने बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें ‘फादर ऑफ इंडिया’ तक कह दिया. हालांकि उनके इस उपाधि दिए जाने पर अब देश में विवाद बढ़ गया है और विपक्षी दलों के नेता ट्रंप के बयान की आलोचना कर रहे हैं.

कांग्रेस ने किया विरोध

ट्रंप की ओर से प्रधानमंत्री मोदी की तुलना अमेरिकी पॉप सिंगर और सुपरस्टार एल्विस प्रेस्ली से किए जाने पर ओवैसी ने कहा कि एल्विस प्रेस्ली गायक थे, हमारे प्रधानमंत्री भी मजमा जमाते हैं और यही दोनों में कनेक्शन है.

Advertisement

ओवैसी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप को महात्मा गांधी जी के बारे में नहीं पता है. गांधी जी को पिता की उपाधि हासिल है. मोदी कभी भी राष्ट्रपिता नहीं बन सकते.

उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ा मुल्क है, लेकिन मोदी ने इसे हैफनेट कर दिया ये इनकी नाकामी है. आज भारत पाकिस्तान को एक साथ देखा जा रहा है.

ओवैसी से पहले कांग्रेस नेता ने डोनाल्ड ट्रंप के बयान का विरोध किया. कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे प्रियांक खड़गे ने ट्विटर पर डोनाल्ड ट्रंप के बयान का विरोध करते हुए लिखा कि तो क्या अब अमेरिकी तय करेंगे कि राष्ट्रपिता कौन है? अगर देखें तो इन फासीवादी लोगों ने हमारे लोगों को बौद्धिक रूप से तर्क देकर लूटा है. सोशल मीडिया के प्रोपेगेंडा ने मिलकर आने वाली पीढ़ियों को भी बिगाड़ दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement