माइग्रेन को अधकपारी भी कहा जाता है. यह एक जटिल समस्या है इसमें बार-बार सिरदर्द होता रहता है. आमतौर पर सिरदर्द एक हिस्से को प्रभावित करता है और इसकी प्रकृति धुकधुकी जैसी होती है जो 2 से लेकर 72 घंटों तक बनी रहती है.
माइग्रेन से पीड़ित व्यक्ति अगर कोई काम करना चाहे तो इससे उसकी पीड़ा बढ़ती है. लगातार दर्द बना रहता है और जीवन कठिन हो जाता है. क्योंकि यह जटिल समस्या है इसलिए इसका इलाज भी आसान नहीं है.
हालांकि माइग्रेन की बीमारी का उपाय योग में बताया गया है. योग के इस आसन का नाम है उर्ध्व पद्मासन. अगर आप माइग्रेन की समस्या से जूझ रहे हैं तो नीचे दिए गए वीडियो पर क्लिक करके योग की पूरी प्रक्रिया समझें और उसी के अनुसार अभ्यास करें.
उर्ध्व पद्मासन के नियमित अभ्यास से आपको माइग्रेन की समस्या से राहत मिल जाएगी. आइए देखते हैं कैसे करना है ये आसन-
रोहित