त्रिपुरा: CM के बचाव में राज्यपाल बोले- प्राचीन काल के लोग थे सुपरह्यूमन

कठुआ कांड और उन्नाव कांड को लेकर त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने कहा कि ऐसे गुट जो बलात्कार और हत्या का आरोप प्रधानमंत्री की दर तक ले गए हैं, वह आरोप लगाने और बदनाम करने के अभियान का हिस्सा भर है, क्योंकि चुनाव दूर नहीं है.

Advertisement
त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय

राम कृष्ण

  • कोलकाता,
  • 21 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 10:21 AM IST

कठुआ कांड और उन्नाव कांड को लेकर त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इन दोनों घटनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि कठुआ और उन्नाव में नाबालिगों के साथ हुए बलात्कार के मामले घृणित हैं, लेकिन इस तरह की घटनाओं के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है.

Advertisement

वहीं पिछले दिनों त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दावा किया था कि महाभारत के दिनों में इंटरनेट और अत्याधुनिक उपग्रह संचार प्रणाली मौजूद थी. उनके इस बयान की कड़ी आलोचना हुई. अब त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने उनके बयान का बचाव किया है, उन्होंने कहा कि प्राचीन काल के लोग अतिमानवीय (सुपरह्यूमन) गुणों से संपन्न थे.

उन्नाव और कठुआ की बलात्कार की घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए तथागत रॉय ने कहा कि उन्नाव और कठुआ कांड की तरह साल 1984 में हुई सिखों की हत्याओं की निंदा भी लोगों को करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्नाव और कठुआ के मामले घृणित और दुखद हैं, लेकिन कठुआ और उन्नाव में हुए बलात्कार मामले से प्रधानमंत्री का क्या लेना-देना है.

कोलकाता में ने यहां प्रेस क्लब में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पर लिखी गई एक किताब के विमोचन कार्यक्रम से इतर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि ऐसे गुट जो बलात्कार और हत्या का आरोप प्रधानमंत्री की दर तक ले गए हैं, वह आरोप लगाने और बदनाम करने के अभियान का हिस्सा भर है, क्योंकि चुनाव दूर नहीं है.

Advertisement

यह पहली बार नहीं है, जब तथागत रॉय अपने बयानों से सुर्खियों में हैं. इससे पहले वो करने और पटाखों पर बैन लगाने जैसे बयान देकर विवादों में घिर चुके हैं. इसके अलावा रॉय ने 18 जून की रात श्यामा प्रसाद मुखर्जी की एक डायरी का वो अंश ट्वीट करके विवाद पैदा किया, जिसमें उन्होंने हिंदू-मुस्लिम समस्या के अंत के लिए गृहयुद्ध की बात कही थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »