कंचन और मार्थंडा हाथियों के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई, महिला पर्यटक की मौत, वीडियो वायरल

कर्नाटक के कोडागु स्थित डुबारे एलीफेंट कैंप में दो हाथियों की लड़ाई के दौरान तमिलनाडु की एक महिला पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई. नहाने के दौरान हाथी कंचन और मार्थंडा आपस में भिड़ गए, जिसमें 33 वर्षीय महिला उनकी चपेट में आ गई. घटना पर कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने दुख जताया है. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
दो हाथियों की लड़ाई के दौरान महिला की मौत. (Photo: Screengrab) दो हाथियों की लड़ाई के दौरान महिला की मौत. (Photo: Screengrab)

प्रमोद माधव

  • कोडागु ,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:22 PM IST

कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित डुबारे एलीफेंट कैंप में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां दो हाथियों की लड़ाई के दौरान तमिलनाडु की 33 वर्षीय महिला पर्यटक की मौत हो गई. महिला हाथियों के नहाने के दौरान कैंप में मौजूद थी, तभी अचानक दोनों हाथी आपस में भिड़ गए और वह उनकी चपेट में आ गई.

जानकारी के मुताबिक घटना उस समय हुई जब हाथी कंचन और मार्थंडा को नहलाया जा रहा था. इसी दौरान दोनों हाथियों के बीच अचानक लड़ाई शुरू हो गई. सरकारी प्रेस रिलीज के अनुसार महावतों ने हाथियों को काबू करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति तेजी से बिगड़ गई. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो हाथी जबरदस्त तरीके से लड़ रहे हैं. महिला का पति गोद में अपने बच्चे को लेकर पत्नी को बचाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है.

Advertisement

दो हाथियों की लड़ाई के दौरान बड़ा हादसा

बताया गया कि हाथी कंचन ने मार्थंडा पर हमला कर दिया, जिसके बाद मार्थंडा नीचे गिर पड़ा. इसी अफरा-तफरी के बीच महिला पर्यटक हाथियों के बीच फंस गई और बुरी तरह कुचल गई. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद कैंप में मौजूद लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अधिकारियों ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की.

वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने जताया दुख, सुरक्षा पर उठे सवाल

कर्नाटक के वन मंत्री ईश्वर खंड्रे ने इस हादसे पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने महिला की मौत पर संवेदना व्यक्त की और घटना को बेहद दुखद बताया. यह हादसा एक बार फिर जंगली और प्रशिक्षित हाथियों के साथ काम करते समय बरती जाने वाली सावधानी को लेकर सवाल खड़े कर रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement