अंबाला में गिरफ्तार संदिग्ध जासूस अहमदाबाद भेजता था सूचनाएं

पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान इससे कई चीजें और पूछी जाएंगी कि इसके तार कहां कहां जुड़े हैं. जिस भी व्यक्ति को यह जानकारी पहुंचाता था उसकी धर पकड़ के लिए भी पुलिस टीम बुधवार शाम तक अहमदाबाद जाएगी.

Advertisement
अंबाला में गिरफ्तार जासूस ने किया नया खुलासा अंबाला में गिरफ्तार जासूस ने किया नया खुलासा

सूरज पांडेय

  • अंबाला,
  • 27 जनवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:52 AM IST

हरियाणा के अंबाला में आर्मी एरिया से पकड़े गए संदिग्ध से पूछताछ में नया खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि असलम नाम का यह युवक आर्मी एरिया की जासूसी कर  सारी जानकारी अहमदाबाद स्थित किसी और व्यक्ति को भेजता था.

पर अंबाला पुलिस ने जासूसी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है. गिरफ्तार युवक के पास से पुलिस ने कैमरा, हाथ से लिखे कोड वाले भारत और हरियाणा के नक्शे, बैटरी, सेल, चाइनीज दूरबीन और कई अन्य संदिग्ध चीजें बरामद की थी.

Advertisement

शुरू में पुलिस को संदिग्ध से पूछताछ करने में बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि वो बोल नहीं सकता. बाद में पुलिस ने के लिए गूंगे बहरों को ट्रेंड करने वाले एक अध्यापक का सहारा लिया. पुलिस ने पूछताछ के दौरान जो जानकारियां इकट्ठी की उसके बाद असलम को अंबाला कोर्ट में पेश किया गया जहाँ से उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया.

पुलिस का मानना है कि रिमांड के दौरान इससे कई चीजें और पूछी जाएंगी कि इसके तार कहां कहां जुड़े हैं. जिस भी व्यक्ति को यह जानकारी पहुंचाता था उसकी धर पकड़ के लिए भी पुलिस टीम बुधवार शाम तक अहमदाबाद जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement