10 प्वाइंट में समझें सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले के मायने

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच को मंजूरी मिल गई है. सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 10 प्वाइंट में समझे.

Advertisement
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो-PTI) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच को मंजूरी मिल गई है. सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि केस की जांच का अधिकार सीबीआई को है. सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में दर्ज एफआईआर को भी सही ठहराया है. साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है.

सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के 10 प्वाइंट में समझे

Advertisement

1- सीबीआई करेगी जांच

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि पिता केके सिंह की ओर से दर्ज कराए गए एफआईआर में सीबीआई को जांच करने का अधिकार है. सीबीआई पूरे मामले की जांच करेगी और मुंबई पुलिस को सहयोग करना होगा.

2. मुंबई पुलिस सभी दस्तावेज सौंपे

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सीबीआई जांच में मुंबई पुलिस को सहयोग करना है. सभी दस्तावेज यानी केस डायरी समेत कई अन्य महत्वूर्ण दस्तावेज अब सीबीआई को सौंपे जाएंगे. मुंबई पुलिस मदद करेगी.

3. जांच में महाराष्ट्र सरकार को सहयोग का निर्देश

सुशांत केस की सीबीआई जांच में सबसे बड़ा रोड़ा मुंबई पुलिस थी. पटना पुलिस ने जब मामले की तहकीकात शुरू की तो मुंबई पुलिस ने सहयोग नहीं दिया था. सुप्रीम कोर्ट ने साफ आदेश दिया है कि सीबीआई जांच में महाराष्ट्र सरकार को सहयोग करना होगा.

Advertisement

4. केस में कोई और एफआईआर दर्ज हो तो सीबीआई को भेजा जाए

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कई अहम बातें कही है. इसमें से एक है कि सुशांत केस में अब कोई भी एफआईआर दर्ज होगी तो उसकी जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी. अभी तक इस मामले में सिर्फ एक एफआईआर पटना में दर्ज है, जिसके आधार पर सीबीआई जांच हो रही है.

5. अब राज्य सरकार से परमिशन लेने की जरूरत नहीं

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब सीबीआई को अपनी जांच के लिए राज्य सरकार से इजाजत लेने की जरूरत नहीं होगी. वह जब चाहे और जिससे भी पूछताछ कर सकती है. इसके साथ ही सबूत इकट्ठा करने के लिए भी महाराष्ट्र सरकार से इजाजत नहीं लेनी पड़ेगी.

6. सीबीआई की ये जांच अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेशित

सुशांत केस की सीबीआई जांच की सिफारिश बिहार सरकार ने की थी. इस पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी थी. इसके बाद मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया. अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद माना जाएगा कि केस की जांच सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेशित है, न कि बिहार सरकार के.

7. एफआईआर सही थी, सीबीआई जांच की सिफारिश भी सही

सुप्रीम कोर्ट ने माना है कि सुशांत केस में बिहार सरकार की ओर से एफआईआर दर्ज करना और मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश सही थी. बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि यह अन्याय के विरुद्ध न्याय की जीत है.

Advertisement

8. रिया चक्रवर्ती की अर्जी खारिज

सुशांत सिंह के गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में केस ट्रांसफर अर्जी लगाई. उन्होंने मांग की थी कि मामले की जांच मुंबई पुलिस को सौंप दी जाए. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब उनकी अर्जी खारिज हो गई है.

9. महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका

महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस शुरू से ही सीबीआई जांच का विरोध कर रहे थे. सुप्रीम कोर्ट ने फैसले ने महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को झटका दिया है. इस फैसले के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ पवार ने ट्विटर पर लिखा- सत्यमेव जयते.

10. सीबीआई की टीम जांच के लिए मुंबई जाएगी

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब सीबीआई की टीम मुंबई जाएगी. अब केस की जांच मुंबई में की जाएगी. सीबीआई मुंबई पुलिस से केस डायरी, सभी गवाहों और संदिग्धों के बयान, फॉरेंसिक और ऑटोप्सी रिपोर्ट मांगेगी. सीबीआई क्राइम सीन का विजिट करेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »