राफेल फैसले पर राजनाथ सिंह का वार- कांग्रेस ने फैलाया झूठ, मांगे माफी

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी गदगद है और विपक्ष पर निशाना साध रही है. बीजेपी नेता राम माधव से लेकर शहनवाज़ हुसैन ने ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा है.

Advertisement
रक्षा मंत्री ने कांग्रेस को घेरा रक्षा मंत्री ने कांग्रेस को घेरा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

  • राफेल पर SC ने खारिज की पुनर्विचार याचिका
  • बीजेपी ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
  • ट्वीट कर कांग्रेस पर साधा निशाना

राफेल विमान सौदे पर सवाल खड़ी करने वाली पुनर्विचार याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. सर्वोच्च अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि हमें नहीं लगता कि इस मामले में जांच या एफआईआर की जरूरत है. सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी गदगद है और विपक्ष पर निशाना साध रही है. बीजेपी नेता राम माधव से लेकर शाहनवाज़ हुसैन ने ट्वीट कर कांग्रेस को घेरा है. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा है कि कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए.

Advertisement

क्या रहा भारतीय जनता पार्टी का रिएक्शन?

राजनाथ सिंह: राजनाथ सिंह ने लिखा है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला इस बात को साबित करता है कि हमारी सरकार पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ रही है. हमारी सरकार ने राफेल विमान की खरीदारी पारदर्शिता से की, जिसका मकसद भारतीय डिफेंस की शक्ति को बढ़ाना था. कुछ राजनीतिक दलों और उनके द्वारा राफेल विमान सौदे पर जो भी आरोप लगाए गए वह दुर्भाग्यपूर्ण थे. ये फैसला इस बात को साबित करता है कि नेताओं को कोई भी आरोप लगाने से पहले काफी सतर्क रहना चाहिए.

इन आरोपों का मकसद सिर्फ नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की क्लीन इमेज को खराब करना था. इस तरह का झूठा कैंपेन चलाने के लिए देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी. कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए.

Advertisement

राम माधव: आज आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले महत्वपूर्ण हैं.

कर्नाटक BJP: सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे को गलत बताने वालीं सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को भविष्य के लिए चेतावनी दी है. जनता की अदालत में जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने अब सुप्रीम कोर्ट में जीत हासिल कर ली है. सत्यमेव जयते!शाहनवाज़ हुसैन: सत्यमेव जयते! सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं.

गौरतलब है कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई वाली तीन जजों की बेंच ने गुरुवार को राफेल पर पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया. प्रशांत भूषण, यशवंत सिन्हा और अरुण शौरी की ओर से अदालत में राफेल मामले में जांच की अपील की गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »