2 हफ्ते तक संसद नहीं आ पाएंगे भगवंत मान, जांच कमेटी को दिया गया और वक्त

भगवंत मान के बनाए वीडियो की जांच के लिए लोकसभा के 9 सदस्यों की जांच समिति गठित की गई थी. इसके निष्कर्ष के आधार पर मान के खिलाफ फैसला लिया जाना था. लेकिन अब इस नौ सदस्यीय पैनल को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 2 हफ्ते का और समय दिया गया है.

Advertisement
लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन

केशव कुमार / अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 03 अगस्त 2016,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

संसद भवन का वीडियो बना फेसबुक पर डाल कर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ऐसे फंस गए कि उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मान के वीडियो बनाने के मामले की जांच कर रही समिति का कार्यकाल लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने दो सप्ताह के लिए और बढ़ा दिया है. इसके साथ ही यह हिदायत दी है कि भगवंत मान जब तक जांच चलती रहेगी तब तक संसद ना आए.

Advertisement

मानसून सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे मान
साफ है कि मान इस पूरे मानसून सत्र के इस हिस्से में संसद की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. क्योंकि संसद का ये सत्र 12 अगस्त तक ही है और मान पर पूरा फैसला अभी स्पीकर ने नहीं दिया है. समिति अभी जांच कर ही रही है. अब जांच समिति का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है. उसके बाद स्पीकर इस पर फैसला देंगी.

मान ने माफी मांगी पर यह नाकाफी
जांच समिति भगवंत मान पर कार्रवाई चाहती है. क्योंकि ऐसा वीडियो बनाने से सुरक्षा से खिलवाड़ हुआ है. खुद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी कहा है कि मान पर कार्रवाई तो होगी. क्या होगी यह जांच समिति तय करेगी. मान ने माफी मांगी थी. मगर स्पीकर ने उनकी माफी को काफी नहीं माना था.

Advertisement

मान की दलीलों से समिति असहमत
मान इस जांच कमेटी के सामने पेश भी हुए तो उन्होंने अलग ढंग से अपनी दलील देकर उठा दिया. इसमें वह प्रधानमंत्री को ही समिति के सामने बुलाने की मांग करने लगे. समिति के सदस्य मान की इस बात से सहमत नहीं थे और वो मान के खिलाफ वीडियो मामले में कार्रवाई चाहते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement