सुब्रमण्यम स्वामी बोले- मानसरोवर का जल लाकर राहुल गांधी ने किया पाप

मानसरोवर यात्रा से लौटने के बाद भारत बंद के मार्च में शामिल होने से पहले राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और बापू की समाधि पर जल चढ़ाया.

Advertisement
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो)

सना जैदी / सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 10 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:54 PM IST

बीजेपी के दिग्गज नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने राहुल गांधी के राजघाट पर मानसरोवर का जल चढ़ाने को लेकर निशाना साधा. उन्होंने आजतक से खास बातचीत में कहा कि कैलाश मानसरोवर में पानी भरने नहीं देते. जब तक कि आप ने तपस्या ना की हो तब तक मानसरोवर का पानी निकालना पाप है. ऐसे में राहुल गांधी ने पाप किया है.

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत बंद के मद्देनजर मार्च शुरू करने से पहले दिल्ली स्थित राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि दी और कैलाश के दौरान कैलाश झील से लाए जल को बापू की समाधि पर चढ़ाया.

Advertisement

स्वामी ने कहा कि कैलाश और मानसरोवर के पास जो एयरपोर्ट है, वहां मानसरोवर का पानी बेचने वाली एक दुकान है. सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि मुझे मानसरोवर यात्रा का कोना-कोना पता है. राहुल गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए और यह भी सच बता देना चाहिए कि पशुपतिनाथ में उन्हें अंदर क्यों नहीं जाने दिया. में कौन सा ऐसे नुक्स है, जो पुजारियों ने दरवाजा नहीं खोला.

स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी ने आज तक यह नहीं कहा कि मैं हिंदू हूं. वो कहते हैं कि मैं शिव भक्त हूं, इसलिए मैं हिंदू बन गया. स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी नौटंकी और जुमला पॉलिटिक्स कर रहे हैं.

देश में बढ़े हुए के दामों को लेकर जारी भारत बंद पर स्वामी ने कहा कि पेट्रोलियम के दामों को किसी सरकार ने अभी तक कंट्रोल नहीं किया है. स्वामी ने कहा कि आज तक जो भी पेट्रोलियम मंत्री या फाइनेंस मिनिस्टर हुए हैं, वह आयाम के सवाल को समझते हैं. जब लागत बढ़ जाती है तो दाम भी बढ़ा देते हैं. स्वामी ने कहा, मेरा कहना है कि दृष्टिकोण बदलिए सिर्फ पेट्रोल के दाम कम करने से कुछ नहीं होना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »