श्रीलंका में बम धमाके, सुषमा स्वराज ने भारतीयों के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर

श्रीलंका में आज ईस्टर पर्व के दौरान राजधानी कोलंबो और श्रीलंका के कई इलाकों में जोर-दार बम धमाके हुए. अभी तक किसी भी संगठन ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है. चर्चों में यह धमाके तब हुए जब लोग ईस्टर की प्रार्थना के लिए एकत्र हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका में कुल 6 धमाके हुए, जिनमें से तीन चर्च में, जबकि अन्य 3 होटल में हुए.

Advertisement
चर्च में बम धमाका चर्च में बम धमाका

स्वयं प्रकाश निरंजन

  • कोलंबो,
  • 21 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST

श्रीलंका में आज ईस्टर पर्व के दौरान राजधानी कोलंबो और श्रीलंका के कई इलाकों में जोर-दार बम धमाकों की घटना सामने आई है. अभी तक किसी भी संगठन ने इन धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है. चर्चों में यह धमाके तब हुए जब लोग ईस्टर की प्रार्थना के लिए एकत्र हुए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका में कुल 6 धमाके हुए, जिनमें से 3 चर्च में, जबकि अन्य 3 होटल में हुए. इन सिलसिलेवार धमाकों में 400 से ज्यादा लोगों के घायल और 129 लोगों की मौत की खबर है.

Advertisement

इस पूरे घटनाक्रम पर भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा कि वह कोलंबों में हुए बम धमाकों के बाद भारतीय उच्चायुक्त से लगातार संपर्क में हैं और इस परिस्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं.

सुषमा स्वराज ने श्रीलंका बम धमाकों के बाद भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. किसी भी तरह की जानकारी के लिए इन नंबरों पर कॉल कर सकते हैं- +94777902082 +94772234176

इन सिलसिलेवार धमाकों में 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है. पुलिस प्रवक्ता रूवान गुनसेकेरा ने कहा कि ये विस्फोट रविवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) सुबह 8.45 बजे हुआ.

पुलिस को शांगरी-ला होटल तथा किंग्सबरी होटल में भी धमाके की खबर मिली है. पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है. ये धमाके 6 जगहों पर हुए हैं जिनमें 129 लोगों की मौत जबकि 400 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

Advertisement

रिपोर्ट्स के अनुसार, कोच्चिकडे चर्च, काटुवापिटिया चर्च, शांगरी ला होटल, सिनेमन ग्रांड होटल और बैटलिकलोआ में एक चर्च समेत 6 जगहों पर धमाकों की घटना घटी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »