सिक्किम: छात्रा की पानी के भंवर में डूबकर मौत, प्रशासन ने लोगों से की झरनों और जलप्रपातों के पास न जाने की अपील

सिक्किम विश्वविद्यालय की छात्रा की नामची जिले के हिडन फॉल्स झरने में डूबने से मौत हो गई. लड़की अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी. झरने के नीचे बने भंवर में फंसने से वह बाहर नहीं निकल पाई. यह इलाका खासतौर पर मानसून में और खतरनाक हो जाता है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • नामची,
  • 16 जून 2025,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

सिक्किम के नामची जिले में एक दुखद घटना में एक कॉलेज छात्रा की झरने के नीचे बने भंवर में डूबकर मौत हो गई. यह हादसा सोमवार को यांगांग के माजुवा गांव के पास स्थित हिडन फॉल्स में हुआ. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

पुलिस के अनुसार मृतका सिक्किम विश्वविद्यालय के लिम्बू विभाग की चौथे सेमेस्टर की छात्रा थी. वह कुछ दोस्तों के साथ झरने पर घूमने गई थी. जब वह झरने के नीचे पानी में तैर रही थी, तभी वह एक भंवर में फंस गई और डूब गई. घटना के बाद से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

Advertisement

भंवर में डूबकर छात्रा की मौत

पुलिस ने बताया कि यह इलाका पहाड़ी और ऊबड़-खाबड़ है, जो खासकर बरसात के मौसम में और ज्यादा खतरनाक हो जाता है. हादसे के समय भी क्षेत्र में बारिश हो रही थी जिससे पानी का बहाव तेज था.

लोगों से झरनों और जलप्रपातों के पास न जाने की अपील

मृतका सिक्किम के सोरेङ जिले के तिम्बुर्बोंग की रहने वाली थी. पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. यह घटना स्थानीय लोगों और छात्रों के बीच शोक और चिंता का कारण बन गई है. पुलिस ने लोगों से बरसात के मौसम में झरनों और जलप्रपातों के पास न जाने की अपील की है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »