70 साल के बुजुर्ग की जेब में फटा मोबाइल, दिल दहला देगा ये वीडियो

त्रिस्सूर में खौफनाक घटना देखने को मिली. यहां 70 साल के एक बुजुर्ग की जेब में रखे मोबाइल में आग लग गई. बुजुर्ग एक ढाबे पर चाय पीने के लिए बैठा था. तभी अचनाक उनकी कमीज की जेब में रखे फोन में आग लग गई. गनीमत यह रही कि इस घटना में उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
बुजुर्ग की जेब में फटा मोबाइल बुजुर्ग की जेब में फटा मोबाइल

aajtak.in

  • त्रिस्सूर,
  • 18 मई 2023,
  • अपडेटेड 11:22 AM IST

केरल के त्रिस्सूर में खौफनाक घटना देखने को मिली. यहां 70 साल के एक बुजुर्ग की जेब में रखे मोबाइल में आग लग गई. बुजुर्ग ने तुरंत ही जेब से फोन निकाला और बाहर फेंक दिया. इस दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई.

हालांकि, उसे तुरंत ही बुझा दिया गया. गनीमत यह रही कि बुजुर्ग इलियास को कुछ भी नहीं हुआ. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Advertisement

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग इलियास एक ढाबे पर चाय पीने के लिए आराम से बैठे हैं. पास में ही एक युवक उनके लिए चाय बना रहा है. इतने में अचानक बुजुर्ग की जेब में रखे फोन में आ लग जाती है. वह उठाकर जल्दी से फोन को जेब से बाहर निकालते हैं और युवक की मदद से कपड़ों में लगी आग को बुझाते हैं.  

बैटरी की खराबी से फटा फोन 

बुजुर्ग ने बताया कि उसने इस फोन को एक साल पहले त्रिशूर पोस्ट ऑफिस रोड की एक दुकान से एक हजार रुपये में खरीदा गया था. यह एक सामान्य कीपैड वाला फोन था जो फट गया. शुरुआती जांच से यह पता चला है कि खराब बैटरी की वजह से यह फोन फटा है. 

बता दें, जेब में मोबाइल फोन के फटने की घटना कोई आम नहीं है. इससे पहले भी कई जगह ऐसी घटना देखने को मिली है. जिसमें कुछ लोगों की जान भी जा चुकी है. 

Advertisement

एक माह में तीन बार ब्लास्ट हो चुके हैं फोन

केरल में पिछले एक महीने में 3 फोन में ब्लास्ट हुए हैं. कोझिकोड शहर में भी एक शख्स की पेंट की जेब में रखे फोन में ब्लास्ट हुआ था, जिससे शख्स झुलस गया था.  

इससे पहले 24 अप्रैल को त्रिशूर की ही एक तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक 8 साल की छात्रा मोबाइल पर वीडियो देख रही थी. बच्ची के हाथ में जोरदार धमाके के साथ फोन फटा और बच्ची घायल हो गई थी. बाद में उसकी मौत हो गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »