तीस्ता मुद्दे पर हसीना का ममता पर तंज, बोलीं - 'पता नहीं दीदीमोनी क्या करेगा?'

भारत और बांग्लादेश में तीस्ता जल समझौते को लेकर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा.

Advertisement
हसीना ने कसा दीदी पर तंज हसीना ने कसा दीदी पर तंज

मोहित ग्रोवर

  • नई दिल्ली,
  • 10 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST

भारत और बांग्लादेश में तीस्ता जल समझौते को लेकर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा. नई दिल्ली में एक समारोह के दौरान सोमवार को शेख हसीना संबोधित कर रही थी, तभी अंग्रेजी में भाषण देते-देते उन्होंने हिंदी में बोला कि 'पता नहीं, दीदीमोनी क्या करेगा, करेगा भी नहीं?'

नहीं पसंद आया ममता का सुझाव
गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने तीस्ता समझौते को लेकर एक सुझाव दिया था. ममता ने तीस्ता के बजाय अन्य नदियों के पानी के बंटवारे का सुझाव दिया था. ममता का यह सुझाव प् और शेख हसीना दोनों को ही पसंद नहीं आया था. शेख हसीना ने इस मुद्दे पर कहा कि पानी मांगा तो कुछ और दिखा दिया, लेकिन अब पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर आश्वासन दिया है. देखते हैं कि क्या होता है. हसीना बोलीं कि दीदीमोनी ने एक काम किया है, उन्होंने कहा है कि हम बिजली देंगे. पानी मांगा पर बिजली दे दिया पर ठीक है कुछ तो दिया.

Advertisement

जल समझौता काफी जरुरी
हसीना बोलीं कि भारत और बांग्लादेश में जल बंटवारा होना बेहद जरुरी है. इससे भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में नया मोड़ आएगा. इस मौके पर हसीना ने भारत और बांग्लादेश के बीच हुए लैंड एग्रीमेंट के मुद्दे पर लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों का शुक्रिया अदा किया.

गौरतलब है कि बांग्लादेश की चार दिनों के भारत दौरे पर हैं. इस दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच 22 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं. शेख हसीना जब भारत दौरे पर आईं, तो वह भारत के कई नेताओं के लिए कई प्रकार के तोहफे लाईं. शेख हसीना ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »