खुलासा: हर रोज अवैध तरीके से विदेशों से लाए जा रहे हैं सेक्स टॉयज और ड्रोन!

देश में अवैध तरीके से लाये जा रहे ऐसे कई सामान सीमा शुल्क विभाग नियमित रूप से अपने कब्जे में ले रहा है जिनकी सूची आपको अचंभति कर सकती है.

Advertisement
दिल्ली सीमा शुल्क विभाग का बड़ा खुलासा दिल्ली सीमा शुल्क विभाग का बड़ा खुलासा

अमित कुमार दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 09 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 8:38 PM IST

देश में अवैध तरीके से लाये जा रहे ऐसे कई सामान सीमा शुल्क विभाग नियमित रूप से अपने कब्जे में ले रहा है जिनकी सूची आपको अचंभति कर सकती है. इन सामानों में ड्रोन और रिमोट से चलने वाला हेलिकॉप्टर समेत 'सेक्स टॉयज' और अश्लील सामग्री शामिल हैं. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार विभाग ने कम-से-कम 1,000 ऐसे पार्सल को अकेले दिल्ली में अपने विदेशी डाकघर में रोका है.

Advertisement

 

सीमा शुल्क विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं देने का अनुरोध करते हुए बताया, 'लोग वर्जित चीजों को लाने की कोशिश कर रहे हैं, इसमें नशीले पदार्थ, अश्लील पत्रिका, अश्लील सीडी, समेत अन्स सामान शामिल हैं.'

 

इसके अलावा ड्रोन और हेलिकॉप्टर जैसे प्रतिबंधित सामान भी इसमें शामिल हैं. उसने कहा कि सुरक्षा संबंधी चिंता के कारण ड्रोन और रिमोट से चलने वाला हेलिकॉप्टर अधिकृत सरकारी एजेंसियों से जरूरी मंजूरी के साथ ही देश में लाया जा सकता है. उदाहरण के लिये चीन से भारत भेजे गये पार्सल को रोका गया, इसका कारण इसमें होना है. सरकार की नीति के अनुसार इसे देश में नहीं लाया जा सकता है.

 

लोग दवा, नशीले पदार्थ युक्त ड्रग और नशीले पदार्थ पार्सल के जरिये अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों से भेजने की कोशिश करते रहते हैं. अधिकारी ने कहा, 'प्रतिबंधित और वजर्ति सामानों के आयात और देश से बाहर भेजे जाने वाले ऐसे पार्सलों की जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए रोका गया. विदेशी डाकघर (एफपीओ) का संरक्षक डाक विभाग है.

Advertisement

 

सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने एफपीओ के को लेकर चिंता जताई जहां ज्यादातर काम पर्याप्त कर्मचारी के बिना हाथ से किया जाता है. एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सीमा शुल्क विभाग ने डाक विभाग से एफपीओ को पूरी तरह कंप्यूटरीकृत करने को कहा है ताकि उसके जरिये होने वाली तस्करी पर लगाम लगायी जा सके. यहां एफपीओ प्रतिदिन 5,000 पार्सल निर्यात के लिये तथा आयात वाले 3,500 पार्सल को देखता है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »