प्रियंका ने शेयर की पटेल की नेहरू के साथ फोटो, बीजेपी पर कसा तंज

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की विरासत को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में नुराकुश्ती जारी है. अब कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरदार पटेल को कांग्रेस का निष्ठावान नेता बताया है. इसके साथ ही प्रियंका ने बीजेपी पर सरदार पटेल को अपनाने की कोशिश का आरोप लगाया.

Advertisement
जवाहर लाल नेहरू के साथ सरदार पटेल की इस तस्वीर को प्रियंका ने शेयर किया जवाहर लाल नेहरू के साथ सरदार पटेल की इस तस्वीर को प्रियंका ने शेयर किया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

  • प्रियंका का आरोप- महापुरुषों को अपना रही बीजेपी
  • सरदार पटेल को बताया कांग्रेस का निष्ठावान नेता

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की विरासत को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में नुराकुश्ती जारी है. अब कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरदार पटेल को कांग्रेस का निष्ठावान नेता बताया है. इसके साथ ही प्रियंका ने बीजेपी पर सरदार पटेल को अपनाने की कोशिश का आरोप लगाया.

Advertisement

प्रियंका ने कहा, 'सरदार पटेल कांग्रेस के निष्ठावान नेता थे जो कांग्रेस की विचारधारा के प्रति समर्पित थे. वह जवाहरलाल नेहरू के करीबी साथी थे और आरएसएस के सख्त खिलाफ थे. आज बीजेपी द्वारा उन्हें अपनाने की कोशिशें करते हुए और उन्हें श्रद्धांजलि देते देख के बहुत खुशी होती है, क्योंकि बीजेपी के इस एक्शन से दो चीजें स्पष्ट होती हैं, पहला- उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है. तकरीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे.

प्रियंका गांधी के साथ-साथ कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बारे में सरदार पटेल के विचार जगजाहिर हैं. अगर बीजेपी उनकी जयंती मना रही है तो यह स्वाग के योग्य है. जो लोग नाथू राम गोड़से की पूजा करते हैं उन्हें यह भी करना पड़ रहा है.

Advertisement

वहीं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की विरासत को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी बवाल थमता नजर नहीं आ रहा है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सरदार पटेल किसी पार्टी के नहीं थे, वो देश के नेता थे.

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने हर योजना से लेकर भवन तक का नाम सिर्फ एक परिवार के नाम पर रखा. कांग्रेस ने जितना अपमान सरदार पटेल का किया, उतना ही मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल को दिया. सरदार पटेल महात्मा गांधी वाली कांग्रेस के नेता थे, जिसके लिए आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए. सरदार पटेल, इंदिरा-राजीव गांधी वाली हाथ छाप कांग्रेस के सदस्य नहीं थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »