सरदार पटेल का जन्मदिन: अमित शाह ने ली अर्धसैनिक बलों की अहम बैठक

अमित शाह की बैठक में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ समेत सभी अर्धसैनिक बलों के डीजी शामिल हुए.

Advertisement
गृह मंत्री अमित शाह की फाइल फोटो गृह मंत्री अमित शाह की फाइल फोटो

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 17 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

  • शाह की इस बैठक में सभी अर्धसैनिक बलों के डीजी शामिल हुए
  • सोमवार को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न को लेकर बैठक हुई थी

केंद्र सरकार सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन 31 अक्टूबर को एकता दिवस के रूप में मनाएगी. इस मौके पर मोदी सरकार कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इन कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर मंगलवार को अहम बैठक की. इस बैठक में सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ समेत सभी अर्धसैनिक बलों के डीजी शामिल हुए.

Advertisement

एक दिन पहले सोमवार को कार्यस्थल पर यौन प्रताड़ना को लेकर पुनर्गठित मंत्री समूह (जीओएम) ने अपनी पहली बैठक की और इस तरह के मामलों से निपटने के लिए कानूनी ढांचे को मजबूत करने के मुद्दों पर चर्चा की. गृहमंत्री अमित शाह की अगुवाई में जीओएम में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी और मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' सदस्य के रूप में शामिल रहे.

शाह की अध्यक्षता में सभी मंत्रियों ने गृह मंत्रालय के नार्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय में बैठक की. अधिकारियों ने बताया कि डेढ़ घंटों से अधिक लंबी चली इस बैठक में जीओएम ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न और संभव कानूनी तंत्र के मुद्दों के अलग अलग पहलुओं पर चर्चा की.

कार्यस्थल पर यौन प्रताड़ना पर जीओएम का पहली बार गठन अक्टूबर 2018 में किया गया था, जो इन मामलों से निपटने के लिए कानूनी और संस्थागत ढांचे को मजबूत बनाने के लिए सिफारिशों पर गौर करता है.(इनपुट एजेंसी से)

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement