राजस्थान: भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 7 कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत

भिवाड़ी में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. दमकल की कई गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया. प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सात शव बरामद किए हैं. केमिकल्स की मौजूदगी के कारण आग बहुत तेजी से फैली थी.

Advertisement
केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग. (photo: ITG) केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग. (photo: ITG)

aajtak.in

  • अलवर,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:34 PM IST

राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने 8 मजदूरों की जान ले ली. स्थानीय लोगों ने बताया कि रेस्क्यू टीम ने फैक्ट्री के अंदर से सात कर्मचारियों के शव बरामद किए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत दिल्ली एम्स में भर्ती कराए जाने के बाद मौत हो गई. फैक्ट्री का प्लॉट नंबर G1/118B बताया जा रहा है, जहां आग अज्ञात कारणों से लगी और केमिकल्स की मौजूदगी के कारण तेजी से फैल गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 7 शव बरामद हुए हैं.

Advertisement

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही भिवाड़ी एसपी, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह और अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला.

प्रशासन ने बताया कि सोमवार सुबह-सुबह भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी. घटना की जानकारी मिलते ही कई दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. इसके बाद कर्मचारियों के इनपुट के आधार पर भिवाड़ी, तिजारा और आसपास के इलाकों से कई और दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. जहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है, जहां 7 कर्मचारियों के शव बरामद किए गए हैं. और एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई. 

गृहमंत्री अमित शाह ने इस घटना को लेकर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,  'राजस्थान के भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में हुआ हादसा अत्यंत दु:खद है. जिन लोगों ने इस हादसे में अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहा है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'

Advertisement

घटना के वक्त मौजूद थे 20-25 मजदूर

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान फैक्ट्री में 20-25 मजदूर काम कर रहे थे. जिनमें से कुछ मजदूर खुद बाहर निकल आए, लेकिन कई अंदर फंस गए और आग की लपटों में झुलसकर मौत हो गई.

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने पुष्टि की है कि मौतों की संख्या सात तक पहुंच गई है. आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

वहीं, फैक्ट्री के अंदर फंसे मजदूरों के परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »