खालिस्तानी चावला के साथ नजर आने पर बोले सिद्धू- PAK में मेरी 10 हजार फोटो ली गई

पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला को जानने से इनकार कर दिया है. वाघा बॉर्डर पहुंचते ही उन्होंने खालिस्तानी आतंकी नेता गोपाल चावला के साथ वायरल हो रही फोटो पर सफाई दी.

Advertisement
पाकिस्तान में खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला (घेरे में) के साथ सिद्धू पाकिस्तान में खालिस्तानी आतंकी गोपाल सिंह चावला (घेरे में) के साथ सिद्धू

देवांग दुबे गौतम

  • नई दिल्ली,
  • 29 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर का शिलान्यास करने के बाद पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू स्वेदश लौट आए हैं. वाघा बॉर्डर पहुंचते ही उन्होंने खालिस्तानी आतंकी गोपाल चावला के साथ वायरल हो रही फोटो पर सफाई दी. उन्होंने गोपाल चावला को जानने से साफतौर पर इनकार कर दिया है.

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पाकिस्तान में मेरी 5 से 10 हजार के बीच फोटो ली गई,  मुझे नहीं पता कि गोपाल चावला कौन है. बता दें कि दिल्ली के विधायक और अकाली नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरुवार सुबह एक फोटो ट्वीट करते हुए की गोपाल चावला के साथ तस्वीर साझा की.

Advertisement

ट्विटर पर फोटो शेयर करते हुए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने यह कहते हुए पाक का दौरा करने से मना कर दिया था कि पाक भारत और पंजाब के खिलाफ गतिविधियों का समर्थन करता है, लेकिन उसके अपने ही मंत्री (नवजोत सिंह सिद्धू) उनकी इच्छा के खिलाफ वहां जाते हैं और गोपाल सिंह चावला के साथ फोटो खिंचवाते हैं, जो हाफिज सईद का करीबी और भारत विरोधी है. क्या कैप्टन साहब अपने गैरजिम्मेदार मंत्री को हटाएंगे.

ने कहा कि मैं दोनों पंजाब के दिलों को जोड़ कर आया हूं. गुरु नानक के आशीर्वाद से सब कुछ हो रहा है. हो सकता है बॉर्डर खुल जाएं और दोनों तरफ खुशहाली हो, यही मेरी कोशिश है. परमात्मा ने जरिया बनाया है.  

कौन है गोपाल चावला

Advertisement

1980 के दशक में पंजाब में दहशत मचाने वाले खालिस्तान के आतंकी अब अन्य देशों में दुबके हुए हैं. इन्हीं में से एक है गोपाल चावला, जो भारत के लिए बड़ा खतरा है. गोपाल चावला के अलावा ऐसे ही चार और आतंकी भारत के लिए बड़ा खतरा हैं, जो दूसरे देशों में छिपे हैं.

सूत्रों के अनुसार गोपाल चावला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के साथ मिलकर पंजाब में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा है. कुछ महीनों पहले पाकिस्तान में हाफिज सईद से चावला की मुलाकात की फोटो भी जांच एजेंसियों के हाथ लगी थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement