टाइम मैगजीन पर्सन ऑफ द ईयर ऑनलाइन पोल जीतने पर पीएम मोदी पर बरसे विरोधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल के टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के रीडर्स पोल में जीत गए हैं. इस पर राजनीतिक गलियारों में हलचल का माहौल है. जहां एक तरफ बीजेपी नेता पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं वहीं दूसरे दलों के नेता इस पर भी पीएम की आलोचना करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने तो पीएम की तुलना हिटलर से ही कर डाली.

Advertisement
पीएम मोदी पीएम मोदी

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 05 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:04 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल के टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के रीडर्स पोल में जीत गए हैं. इस पर राजनीतिक गलियारों में हलचल का माहौल है. जहां एक तरफ बीजेपी नेता पीएम मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं वहीं दूसरे दलों के नेता इस पर भी पीएम की आलोचना करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने तो पीएम की तुलना हिटलर से ही कर डाली.

Advertisement

टाइम पर्सन ऑफ द ईयर के रीडर्स पोल में जीते पर तंज कसते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि 'उनको हार्दिक बधाई, उनका कद वैसे ही बढ़ रहा है जैसे पहले हिटलर का बढ़ा था.

वहीं कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी ने कहा कि एक ही झटके में लोगों की जेब और गला काटने के लिए पीएम को ये खिताब मिलना ही चाहिए. यकीनन कोई और ऐसा काम नहीं कर सकता.

जबकि कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि अमेरिका में जी का जलवा है. उन्होंने देश में लोगों को आटे दाल के भाव याद दिला दिए. काश अमेरिका के लोग यहां आटा दाल खरीदते, तब उनको पता चलता.

दूसरी तरफ सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन सर्वे को हम सही नहीं मानते. हिंदुस्तान के हित की बात नहीं करता.

Advertisement

विपक्षी दलों के निशाने पर आए पीएण मोदी के पर्सन ऑफ द ईयर के ऑनलाइन पोल में जीतने के लिए बीजेपी नेता उमा भारती ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि ये तो बस शुरुआत है, पीएम मैन ऑफ द सेंचुरी भी बनेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »