PNB महाघोटाले में एक्शन, ED ने अटैच की मेहुल चोकसी की 1217 करोड़ की संपत्ति

मेहुल चोकसी की अटैच की गई संपत्तियों में मुंबई स्थित 15 फ्लैट और 17 ऑफिस, कोलकाता स्थित शॉपिंग मॉल और अलीबाग में चार एकड़ जमीन पर बना फार्महाउस शामिल हैं.

Advertisement
मेहुल चोकसी और नीरव मोदी मेहुल चोकसी और नीरव मोदी

राम कृष्ण / मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 01 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 12:08 PM IST

पंजाब नेशनल बैंक में हजारों करोड़ रुपयों के महाघोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की 41 अचल संपत्तियों को ईडी ने अटैच कर दिया है. इन संपत्तियों की कीमत करीब 1217 करोड़ रुपये है. पीएलएमए के तहत अटैच की गई संपत्तियों में मुंबई स्थित 15 फ्लैट और 17 ऑफिस, कोलकाता स्थित शॉपिंग मॉल और अलीबाग में चार एकड़ जमीन पर बना फार्महाउस शामिल हैं.

Advertisement

इसके अलावा अटैक की गई संपत्ति में अलीबाग, नासिक, नागपुर, पनवेल व विल्लुपुरम में 231 एकड़ जमीन में फैले छह पार्सल और आंध्र प्रदेश के रंगारेड्डी जिले में 170 एकड़ में फैला एक हार्डवेयर पार्क शामिल हैं. इस हार्डवेयर पार्क की कीमत 500 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

इससे पहले सीबीआई ने में हुए फर्जीवाड़े और महाघोटाले के मामले में बैंक के इंटरनल चीफ ऑडिटर एमके शर्मा को गिरफ्तार किया था. वह चीफ मैनेजर रैंक के अधिकारी (पीएनबी के स्केल 4 स्तर के अफसर) हैं. इसके अलावा आयकर विभाग के अनुरोध पर ब्यूरो ऑफ इमीग्रेशन ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ अलग-अलग लुकआउट नोटिस/ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किए जा चुके हैं.

हाल ही में का खुलासा हुआ था, जिसको लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार को घेर रही है और निशाना साध रही है. हालांकि मोदी सरकार का कहना है कि यह घोटाला यूपीए के समय से जारी है. हमारी सरकार में इसका खुलासा हुआ है. सरकार यह भी साफ कर चुकी है कि मामले के आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

Advertisement

नया कानून ला सकती है मोदी सरकार

PNB महाघोटाले से सबक लेकर मोदी सरकार नया कानून लाने जा रही है. इसके तहत विदेश में बैठे जिन देनदारों पर बैंकों का 100 करोड़ रुपये या इससे ज्यादा बकाया है, उनकी संपत्तियां कुर्क की जाएंगी. गुरुवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस मामले पर चर्चा होनी है. इस बैठक में ऐसा कानून बनाने पर फैसला हो सकता है. हालांकि अभी कानून के ड्राफ्ट को अंतिम रूप नहीं दिया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement