PM मोदी से मुलाकात करेंगी ममता, कैलाश विजयवर्गीय बोले- ये अच्छी बात है

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, यह अच्छी बात है कि सीएम, पीएम से मिलना चाहती हैं. संघीय व्यवस्था में सौहार्दपूर्ण संबंध होना चाहिए.

Advertisement
नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी की फाइल फोटो (IANS) नरेंद्र मोदी और ममता बनर्जी की फाइल फोटो (IANS)

इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता,
  • 17 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

  • विजयवर्गीय ने कहा, संघीय व्यवस्था में सौहार्दपूर्ण संबंध होना चाहिए
  • ममता बनर्जी मुलाकात के लिए मंगलवार को दिल्ली रवाना होंगी
  • ममता दिल्ली में अलग अलग पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुलाकात कर सकती हैं. इस मुलाकात से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह अच्छी बात है कि सीएम, पीएम से मिलना चाहती हैं. संघीय व्यवस्था में सौहार्दपूर्ण संबंध होना चाहिए.

Advertisement

कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार के सवाल पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि एक अनुशासित अधिकारी होने के नाते राजीव कुमार को जांच में सहयोग करना चाहिए. अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो राज्य सरकार को उनसे नियमों का पालन करने के लिए कहना चाहिए.

बता दें, ममता बनर्जी बुधवार को संभवत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकती हैं. वह इस दौरान प्रधानमंत्री से राज्य के लंबित केंद्रीय अनुदानों और अन्य मांगों पर चर्चा कर सकती हैं. बनर्जी मंगलवार को दिल्ली रवाना होंगी. बुधवार की बैठक का संभावित समय शाम 4.30 बजे है.

यह बैठक ऐसे समय होने वाली है, जब केंद्रीय जांच एजेंसी, सीबीआई सीआईडी के अतिरिक्त महानिदेशक राजीव कुमार को सारदा चिटफंड घोटाला मामले में अपने गिरफ्त में लेने की कोशिश कर रही है. कुमार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का चहेता अधिकारी माना जाता है.

Advertisement

बनर्जी के कार्यालय ने मुख्यमंत्री की ओर से राज्य के अलग अलग मुद्दों पर चर्चा के लिए मोदी से मिलने का वक्त मांगा था. मुख्यमंत्री केंद्र सरकार की ओर से कथित रूप से विकास परियोजनाओं पर राज्य के आवंटनों में की गई कमी और केंद्र-राज्य कल्याण योजनाओं की प्रगति के संबंध में चर्चा कर सकती हैं. इसके अलावा बैठक में असम में अंतिम एनआरसी सूची, घुसपैठ से जुड़े मुद्दे, नक्सली क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार के विकास परियोजनाओं के संबंध में चर्चा की जा सकती है.

बनर्जी राष्ट्रीय राजधानी में अपने प्रवास के दौरान अलग अलग पार्टियों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी. वे संभवत: गुरुवार या शुक्रवार को वापस कोलकाता लौटेंगी.(इनपुट आईएएनएस से)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement