गृह मंत्रालय का राज्यों को आदेश- PM मोदी का स्वागत गुलदस्ते से नहीं एक फूल से करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में गुलदस्ता भेंट करने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, पीएम मोदी का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर नहीं किया जाएगा. गृह मंत्रालय ने ये आदेश सभी राज्यों को जारी किए हैं.

Advertisement
पीएम मोदी को गुलदस्ता भेंट करते यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम मोदी को गुलदस्ता भेंट करते यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

कमलजीत संधू

  • ,
  • 17 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 4:22 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में गुलदस्ता भेंट करने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक, पीएम मोदी का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर नहीं किया जाएगा. गृह मंत्रालय ने ये आदेश सभी राज्यों को जारी किए हैं.

इस आदेश में ये भी कहा गया है कि अगर प्रधानमंत्री के स्वागत में खादी के रुमाल में रखा एक फूल दे दिया जाए तो बेहतर होगा. या फिर कोई किताब भी प्रधानमंत्री को भेंट की जा सकती है.

Advertisement

गृह मंत्रालय द्वारा सभी राज्य सरकारों के मुख्य सचिव और संघशासित क्षेत्र के प्रशासकों को भेजे पत्र में प्रधानमंत्री के स्वागत संबंधी उनके अनुरोध का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से 'शुभकामनास्वरूप पुष्प गुच्छ देने के बजाय पुस्तक भेंट करने' की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि पढ़ने से ज्यादा आनंद किसी और काम में नहीं आता और ज्ञान से बड़ी कोई ताकत नहीं है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »