मोदी, हसीना भारत-बांग्लादेश के बीच नई ट्रेन के ट्रायल रन को दिखाएंगे हरी झंडी

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता आर एन महापात्र ने गुरुवार को बताया कि आठ अप्रैल को दिन में साढ़े बारह बजे भारतीय प्रधानमंत्री नई दिल्ली और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बेनापुल से वीडियो लिंक के जरिए खुलना से कोलकाता के बीच ट्रेन के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शेख हसीना

सना जैदी

  • कोलकाता,
  • 07 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 3:23 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना शनिवार को खुलना से कोलकाता के बीच चलने वाली ट्रेन के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके बाद जल्द ही दोनों देशों को एक नई यात्री ट्रेन मिल जाएगी.

पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता आर एन महापात्र ने गुरुवार को बताया कि आठ अप्रैल को दिन में साढ़े बारह बजे भारतीय प्रधानमंत्री नई दिल्ली और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बेनापुल से वीडियो लिंक के जरिए खुलना से कोलकाता के बीच ट्रेन के ट्रायल रन को हरी झंडी दिखाएंगे. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता स्टेशन और के खुलना के बीच जुलाई से नियमित सेवा शुरू होगी.

Advertisement

उन्होंने बताया कि नियमित सेवा शुरू होने पर ट्रेन के यात्रियों के आव्रजन संबंधी औपचारिकताएं सीमावर्ती स्टेशन की बजाय प्रारंभिक स्टेशन पर पूरी की जाएंगी. जिससे यात्रा समय में कमी आएगी.

गौरतलब है कि शुक्रवार को 4 दिन के भारत दौरे पर आ रही हैं. 8 अप्रैल को पीएम मोदी और शेख हसीना की मुलाकात होगी. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना अपने भारत दौरे पर कुछ अहम समझौते कर सकती हैं. इनमें सबसे ज्यादा उम्मीद असैन्य परमाणु समझौते के होने की लगाई जा रही है. शेख हसीना 7 से 10 अप्रैल तक भारत दौरे पर रहेंगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »