'मोदी से पूरी दुनिया प्यार करती है...', PM ने फोन पर दी बधाई तो बोले डोनाल्ड ट्रंप

सूत्रों के मुताबिक अमेरिकी चुनावों में जीत के बाद पीएम मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को फोन किया और बधाई दी. दोनों नेताओं ने विश्व शांति के लिए मिलकर काम करने की बात कही. इस दौरान ट्रंप ने कहा कि पूरी दुनिया पीएम मोदी से प्यार करती है. भारत एक शानदार देश है और पीएम मोदी एक शानदार इंसान हैं.

Advertisement
नरेंद्र मोदी ने फोन पर ट्रंप को बधाई दी (फाइल फोटो) नरेंद्र मोदी ने फोन पर ट्रंप को बधाई दी (फाइल फोटो)

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:42 PM IST

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की अविश्वसनीय वापसी पर उन्हें दुनियाभर से बधाई मिल रही हैं. इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्रंप को पहले एक्स पर पोस्ट के जरिए बधाई दी और फिर बुधवार शाम को फोन करके बधाई दी. बातचीत को लेकर पीएम मोदी ने भी एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, "मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई, उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई दी. टेक्नोलोजी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर मिलकर काम करने की उम्मीद है."

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक इस दौरान ट्रंप ने पीएम से कहा कि मोदी से पूरी दुनिया प्यार करती है. भारत एक शानदार देश है और पीएम मोदी एक शानदार इंसान हैं. ट्रंप ने फोन पर पीएम मोदी से कहा कि वह उन्हें और भारत को अपना सच्चा दोस्त मानते हैं. पीएम मोदी उन पहले विश्व नेताओं में से एक हैं जिनसे उन्होंने अपनी जीत के बाद बात की है.

एक्स पर भी पीएम ने दी थी बधाई

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर बधाई देते हुए लिखा, "मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर दिल से बधाई देता हूं. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं. मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए मुकाम तक पहुंचाने के लिए उत्सुक हूं. आइए मिलकर अपने लोगों की भलाई के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करते हैं."

Advertisement

ट्रंप ने तोड़ा 132 साल का रिकॉर्ड

रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी इतिहास में दूसरी बार राष्ट्रपति पद पर की है. 132 साल में वह पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति बने हैं, जिसने दोबारा वापसी की है. उनसे पहले ग्रोवर क्लीवलैंड ने ऐसा किया था. ग्रोवर क्लीवलैंड अमेरिका के 22वें और 24वें राष्ट्रपति थे, जिन्होंने 1885 से 1889 और 1893 से 1897 तक सेवा दी. अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप का पहला कार्यकाल 2016 से 2020 के बीच था. हालांकि, 2020 के चुनाव की दौड़ में ट्रंप जो बाइडेन से हार गए थे.

जेलेंस्की ने भी ट्रंप को बधाई दी

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी है. ज़ेलेंस्की ने एक्स पर बधाई पोस्ट में सितंबर में ट्रंप के साथ अपनी बैठक को याद किया. दोनों ने यूक्रेन-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी और यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमल का मुकाबला करने के तरीकों पर चर्चा की गई थी.

नेतन्याहू ने ट्रंप को ऐतिहासिक वापसी की बधाई दी

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दी. नेतन्याहू ने लिखा, डियर डोनाल्ड और मेलानिया ट्रंप, इतिहास की सबसे बड़ी वापसी के लिए बधाई. व्हाइट हाउस में आपकी ऐतिहासिक वापसी अमेरिका के लिए एक नई शुरुआत और इजरायल और अमेरिका के बीच महान गठबंधन के लिए एक शक्तिशाली प्रतिबद्धता प्रदान करती है. यह एक बड़ी जीत है. आपका बेंजामिन और सारा नेतन्याहू.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »