देशभर में मोदी के राज‘योग’ की अलख जगाएंगे उनके 57 मंत्री

दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को 57 केन्द्रीय मंत्री देशभर में योग की अलख जगाएंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंडीगढ़ में होने वाले मुख्य आयोजन में प्राचीन भारत के इस शारीरिक अभ्यास को करेंगे.

Advertisement
योग दिवस पर पीएम मोदी योग दिवस पर पीएम मोदी

मोनिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 20 जून 2016,
  • अपडेटेड 11:36 PM IST

दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को 57 केन्द्रीय मंत्री देशभर में योग की अलख जगाएंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंडीगढ़ में होने वाले मुख्य आयोजन में प्राचीन भारत के इस शारीरिक अभ्यास को करेंगे.


ये मंत्री, सरकार द्वारा देशभर में आयोजित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे. अकेले उत्तर प्रदेश में ही दस मंत्री इन कार्यक्रमों में शामिल होंगे. संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर, 2014 में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया था और 40 इस्लामिक राष्ट्रों समेत 190 से अधिक देशों ने योग के लिए एक विशेष दिन रखने की इस पहल का समर्थन किया.

Advertisement


इसके बाद, पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पिछले साल 21 जून को पूरे विश्व में मनाया गया जिसमें मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक राजपथ पर 36,000 लोगों के साथ योगाभ्यास किया.

कई बड़े मंत्री होंगे शामिल
इस साल के कार्यक्रम का नेतृत्व करने का जिम्मा जिन 57 मंत्रियों को सौंपा गया है उनमें गृह मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरण जेटली, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं

योग दिवस से यूपी चुनाव का रास्ता
जेटली, सिंह, मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण और मेनका गांधी सहित 10 मंत्रियों को उत्तर प्रदेश में कार्यक्रमों के संचालन का जिम्मा दिया गया है. उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इस साल के कार्यक्रमों की श्रृंखला में योगाभ्यास, कार्यशालाएं और संगोष्ठियां शामिल हैं. जहां प्रधानमंत्री मोदी हजारों लोगों के साथ चंडीगढ़ में कैपिटल कॉम्प्लेक्स में योगाभ्यास करेंगे, वहीं उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी सिंह को लखनउ, रेलमंत्री सुरेश प्रभु को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा एवं रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को कानपुर में कार्यक्रम का नेतृत्व करने को कहा गया है.

Advertisement

दिल्ली और अहमदाबाद में भी होंगे केंद्रीय मंत्री
वहीं शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू के राष्ट्रीय राजधानी में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने की उम्मीद है, जबकि बिजली मंत्री पीयूष गोयल रायपुर में योगाभ्यास करेंगे. वहीं स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को अहमदाबाद में कार्यक्रम का नेतृत्व करने का काम सौंपा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »