पेट्रोल की कीमतों में लगातार 11वें दिन कटौती, जानिए आज का दाम

रविवार को लगातार 11वें दिन पेट्रोल और डीजल के दाम सस्‍ते हुए हैं. आज  दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसे और डीजल की कीमत में 33 पैसे की कटौती हुई है.

Advertisement
फाइल फोटो(साभार-ANI) फाइल फोटो(साभार-ANI)

राहुल झारिया

  • नई दि‍ल्‍ली,
  • 28 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट जारी है. लगातार 11वें दिन आम जनता को राहत देते हुए आज 40 पैसों की कटौती की गई है. इस तरह रविवार को में पेट्रोल के दाम 40 पैसे की कटौती के साथ 80.05 प्रतिलीटर हैं. वहीं, मुंबई में 0.39 पैसे की गिरावट के साथ 85.54 प्रतिलीटर हो गया है.

इस तरह रविवार को दिल्ली में डीजल के दाम 0.33 पैसे की कटौती के साथ 74.05 प्रतिलीटर हैं. वहीं, मुंबई में 0.35 पैसे की गिरावट के साथ 77.61 प्रतिलीटर हो गया है.

Advertisement

बता दें कि शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें घटाई गई थीं. जिसके नतीजतन शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसे और डीजल की कीमत में 35 पैसे की कटौती हुई थी.

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. की तरफ से कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर वह कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए कदम उठाएगा.

सउदी की इस घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है. इस गिरावट की बदौलत घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »