नोटबंदी : 27वें दिन भी लगी है एटीएम के बाहर कतारें, कड़ाके की ठंड में परेशान हैं लोग

देहरादून में एटीएम की कतार में खड़े एक नेपाली नागरिक ने कहा कि वह केंद्र सरकार से अपील करते है कि नेपाली लोगों के लिए कोई व्यवस्था की जाए, क्योंकि हमारी हर ट्रांजेक्शन पर हमें 200 रुपये का नुकसान हो रहा है.

Advertisement
एटीएम के बाहर अभी भी हैं कतारे एटीएम के बाहर अभी भी हैं कतारे

लव रघुवंशी

  • नई दिल्‍ली/देहरादून,
  • 05 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

नोटबंदी के फैसले को एक महीना पूरा होने को है लेकिन देश भर में बैंकों और एटीएम को लेकर कतारें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं.

सोमवार सुबह दिल्ली के पटेल चौक के बाहर कैश लेने के लिए एटीएम के बाहर लंबी कतारें देखी गई, लोग कैश लेने के लिए कड़ाके की ठंड में भी सुबह से लाइन में खड़े हैं.

Advertisement

ऐसा ही नजारा उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में देखने को मिला जहां नोटबंदी के 27वें दिन भी लोग कैश के लिए लाइनें लगाकर खड़े है.

देहरादून में एटीएम की कतार में खड़े एक नेपाली नागरिक ने कहा कि वह केंद्र सरकार से अपील करते है कि नेपाली लोगों के लिए कोई व्यवस्था की जाए, क्योंकि हमारी हर पर हमें 200 रुपये का नुकसान हो रहा है.


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुरादाबाद में अपनी परिवर्तन रैली के दौरान कहा था कि नोटबंदी का विरोध कर रहे नेता उन पर देश को कतार में खड़ा करने का आरोप लगा रहे हैं. पीएम ने कहा कि उन्होंने 70 वर्षों से कतार में खड़े देश के लिेए आखिरी कतार लगाई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »