सांसदों को दिखाई जाएगी 'दंगल', महिला सशक्तिकरण पर होगा जोर

संसद में गुरुवार को पार्लियामेंट सेशन खत्म होने के बाद आमिर खान की मूवी दंगल दिखाई जाएगी. सांसदों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है.

Advertisement
दंगल दंगल

केशवानंद धर दुबे

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 5:34 PM IST

संसद में गुरुवार को पार्लियामेंट सेशन खत्म होने के बाद आमिर खान की मूवी दंगल दिखाई जाएगी. सांसदों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई है.

स्पीकर की पहल पर फिल्म की स्क्रीनिंग
लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की पहल पर फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई है. 23 मार्च को शाम साढ़े छह बजे फिल्म का प्रसारण संसद परिसर के बालयोगी ऑडिटोरियम में किया जाएगा. सदनों की कार्यवाही खत्म होने के बाद यहां सांसदों को पहुंचने के लिए कहा गया है. इसकी देख-रेख लोकसभा सचिवालय का कल्याण विभाग कर रहा है.

Advertisement

सांसदों को क्यों दिखाई जा रही है 'दंगल'?
मकसद महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. लोकसभा महासचिव अनूप मिश्रा ने बुधवार को सांसदों को स्पीकर के इस फैसले के बारे में बताया. बता दें कि . फिल्म हरियाणा के रेसलर महावीर फोगाट की लाइफ पर बनी है, जो अपनी बेटियों को रेसलिंग सिखाते हैं. गीता-बबीता बाद में देश के लिए मेडल लाती हैं. सांसदों को फिल्म की स्क्रीनिंग के वक्त अपने जीवन साथी को भी लाने के लिए कहा गया है.

पिछले साल सांसदों के लिए चाणक्य प्ले का आयोजन भी किया गया था. संसद में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन सांसदों को देश के प्रति जागरुक और सजग रखने के लिए किया जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »