NewsWrap: पढ़ें शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

शिवसेना ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए मुसलमानों को देश से बाहर करने का राग अलापा है. केरल में चीन से लौटे सात लोगों को निगरानी में रखा गया है. वहीं ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन लिंक बिल्डिंग की छत गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया.

Advertisement
ओडिशा में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत ओडिशा में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग की छत

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 जनवरी 2020,
  • अपडेटेड 9:54 AM IST

शिवसेना ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन के बीच बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए मुसलमानों को देश से बाहर करने का राग अलापा है. केरल में चीन से लौटे सात लोगों को निगरानी में रखा गया है. वहीं ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर निर्माणाधीन लिंक बिल्डिंग की छत गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल हो गया.

Advertisement

1-

शिवसेना के मुखपत्र सामना में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमान घुसपैठियों के खिलाफ एक बार फिर से आवाज बुलंद की गई है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लिखा कि देश में घुसे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमानों को बाहर निकलाना चाहिए. सामना में एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे पर भी तंज कसा गया है. शिवसेना ने सामना में कहा कि पाकिस्तानी और बांग्लादेशी मुसलमानों को बाहर निकालने के लिए किसी राजनीतिक दल को अपना झंडा बदलना पड़े, ये मजेदार है.

2-

भारत में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है. केरल में चीन से लौटे 7 लोगों को निगरानी में रखा गया है. इन लोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग बेहद सतर्क है और कई लेवल पर इनकी निगरानी की जा रही है. चीन से लौटे इन पैसेंजरों में कोरोना वायरस होने के कोई लक्षण तो नहीं दिखे हैं, लेकिन डॉक्टरों ने इन्हें अभी आम लोगों से दूर रखा है.

Advertisement

3-

ओडिशा के भुवनेश्वर एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 और टर्मिनल 2 को जोड़ने वाली एक लिंक बिल्डिंग के निर्माणाधीन छत के गिरने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल शख्स को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

4-

तुर्की में भूकंप की वजह से भारी तबाही मची है. इस भूकंप में तुर्की की कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं, वहीं अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है. यह भूकंप इतना तीव्र था कि इसके झटके पड़ोसी मुल्कों इराक, सीरिया और लेबनान में भी महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई है. भूकंप से करीब 10 बिल्डिंग जमींदोज हुए हैं.

5-

गणतंत्र दिवस समारोह को दिखते हुए पूरी दिल्ली किले में तब्दील हो गई है. समारोह स्थल के आसपास सेंट्रल दिल्ली और राजपथ के आसपास मल्टी लेयर्स सुरक्षा का घेरा बनाया गया है. सुरक्षा के लिए एनएसजी, एसपीजी और आईटीबीपी के कमांडों की भी तैनाती की गई है. दिल्ली पुलिस के 22 हजार जवानों के अलावा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 48 कंपनियां तैनात की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »