Newswrap: पढ़ें बुधवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह भोपाल के नर्मदा अस्पताल में निधन हो गया. 89 वर्षीय बाबूलाल गौर की मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी. वहीं, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर INX मीडिया मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटकी है. मंगलवार को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं मिली. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से नया बयान दिया है. क्या हैं आज की पांच बड़ी खबरें? जानिए बुधवार सुबह के न्यूज रैप में.

Advertisement
बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह निधन हो गया (फाइल फोटो) बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह निधन हो गया (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 9:59 AM IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह भोपाल के नर्मदा अस्पताल में निधन हो गया. 89 वर्षीय बाबूलाल गौर की मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी. वहीं, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर INX मीडिया मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटकी है. मंगलवार को उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत नहीं मिली. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से नया बयान दिया है. क्या हैं आज की पांच बड़ी खबरें? जानिए बुधवार सुबह के न्यूज रैप में.

Advertisement

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बाबूलाल गौर का बुधवार सुबह भोपाल के नर्मदा अस्पताल में निधन हो गया. 89 वर्षीय बाबूलाल गौर की मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी. उनका ब्लड प्रेशर कम होने के साथ पल्स रेट भी गिर गई थी. बाबूलाल गौर की किडनी पूरी तरह काम नहीं कर रही थी. वे पिछले 14 दिनों से नर्मदा अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे.

कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर INX मीडिया मामले में गिरफ्तारी की तलवार लटकी है. मंगलवार को पूर्व वित्त मंत्री को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा और उन्हें अंतरिम जमानत नहीं मिल सकी. जिसके तुरंत बाद ईडी और सीबीआई ने उनकी गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी, लेकिन चिदंबरम नहीं मिले. मंगलवार दोपहर के बाद घटनाक्रम काफी तेजी से बदला और सुरक्षा एजेंसियां-चिदंबरम के बीच लुका-छिपी का खेल चला. मंगलवार को कब-क्या हुआ, समझिए..

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के मामले पर भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के प्रमुखों से बात करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले पर नया बयान दिया है. ट्रंप ने कहा है कि कश्मीर में तनाव के पीछे धर्म का अहम हाथ है. इसके साथ ही उन्होंने फिर से दोनों देशों के बीच मध्यस्थता की इच्छा जाहिर की है.

भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके एस. श्रीसंत का अजीवन प्रतिबंध घटाकर सात साल का कर दिया गया है. इस फैसले के बाद श्रीसंत ने कहा है कि अगर उन्हें दोबारा राष्ट्रीय टीम में मौका मिलता है तो उनकी कोशिश टेस्ट में 100 विकेट का आंकड़ा छूने की होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल डीके जैन ने उनके आजावीन प्रतिबंध को हटाने के आदेश दिए थे. श्रीसंत इस फैसले से काफी खुश हैं.

उस्ताद बिस्मिल्लाह खान उन कलाकारों में गिने जाते हैं जिन्होंने देश का नाम विश्वभर में गर्व से ऊंचा किया. वे जिस देश में परफॉर्म करने गए वहां पर उन्होंने समा बांध दिया. बिस्मिल्लाह खान की शहनाई जिस-जिस ने सुनी वो उनका मुरीद हो कर रह गया. खान साहब का जन्म 21 मार्च 1916 को बिहार के डमरांव में हुआ था. उनकी पुण्यतिथि पर आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़े कुछ किस्से.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »