NewsWrap: देश भर में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत का जश्न, पढ़ें बड़ी खबरें

भारतीय टीम ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई चुनौती ध्वस्त कर सर्वाधिक चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले अनुकूल रॉय अंडर 19 वर्ल्ड कप का स्टार खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. एक साथ पढ़िए शनिवार शाम की पांच बड़ी खबरें.

Advertisement
टीम इंडिया में जीत का जश्न टीम इंडिया में जीत का जश्न

सना जैदी

  • नई दिल्ली,
  • 03 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 5:51 PM IST

भारतीय टीम ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई चुनौती ध्वस्त कर सर्वाधिक चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया. बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले अनुकूल रॉय अंडर 19 वर्ल्ड कप का स्टार खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. एक साथ पढ़िए शनिवार शाम की पांच बड़ी खबरें.

भारतीय टीम ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीत लिया है. शनिवार को फाइनल में उसने ऑस्ट्रेलियाई चुनौती ध्वस्त कर सर्वाधिक चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया. भारतीय टीम आखिरी बार 2012 में उन्मुक्त चंद की कप्तानी में चैंपियन बनी थी. फाइनल में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी.

Advertisement

बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले अनुकूल रॉय अंडर 19 वर्ल्ड कप का स्टार खिलाड़ी बनकर उभरे हैं. न्यूजीलैंड में हुए इस वर्ल्ड कप में अनुकूल रॉय एक हरफनमौला खिलाड़ी के रूप में निखरे हैं. उन्होंने रन भी बनाए और भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 14 विकेट भी लिए. अनुकूल की सफलता से समस्तीपुर झूम रहा है.

सुप्रीम कोर्ट में 8 फरवरी से अयोध्या विवाद मामले में होने वाली सुनवाई से पहले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड अपनी तैयारी में जुट गया है. अयोध्या मामले में SC में सुनवाई से पहले मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कानूनी विशेषज्ञों के साथ अहम बैठक हुई है. बोर्ड ने कानून विशेषज्ञों के साथ शनिवार को दिल्ली के इंडियन इस्लामिक कल्चरल सेंटर में बैठक की.

छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्कूल का इंस्पेक्शन करने पहुंची टीम के तब होश उड़ गए, जब एक महिला टीचर नशे में टुन्न होकर पढ़ाती मिलीं. इतना ही नहीं इंस्पेक्शन टीम को पता चला कि आरोपी महिला टीचर रोजाना ही शराब पीकर पढ़ाने आती हैं. इसके बाद इंस्पेक्शन टीम ने आरोपी महिला टीचर को सस्पेंड करने की सिफारिश बस्तर कलेक्टर को भेज दी.

Advertisement

कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान से ट्रेनिंग लेकर आए दो लश्कर के आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया. दोनों आतंकियों को सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त ऑपरेशन में दबोचा. दोनों आतंकी वीजा लेकर पाकिस्तान गए थे. वहां उन्होंने हथियारों की ट्रेनिंग ली और कश्मीर में खून-खराबा करने के इरादे से घाटी लौट आए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »