News Wrap: किसे मिलेगी मंत्री की कुर्सी? मोदी-शाह ने किया मंथन, पढ़िए 5 बड़ी खबरें

प्रधानमंत्री के रूप में कल यानी 30 मई से नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी शुरू होने जा रही है. इससे पहले हर तरफ चर्चा इस बात को लेकर है कि मोदी की नई टीम में किस-किस को जगह मिलेगी. मंत्रिमंडल को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में भी माथापच्ची चल रही है.

Advertisement
नई टीम पर मोदी-शाह ने घंटों किया गुणा-भाग (फाइल फोटो) नई टीम पर मोदी-शाह ने घंटों किया गुणा-भाग (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 मई 2019,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

प्रधानमंत्री के रूप में कल यानी 30 मई से नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी शुरू होने जा रही है. इससे पहले हर तरफ चर्चा इस बात को लेकर है कि मोदी की नई टीम में किस-किस को जगह मिलेगी. मंत्रिमंडल को लेकर बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में भी माथापच्ची चल रही है. मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास में साढ़े चार घंटे से ज्यादा नरेंद्र मोदी और अमित शाह के बीच गहन विमर्श हुआ.

Advertisement

माना जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए की नई सरकार में कई दिग्गज और मौजूदा मंत्रियों को जगह नहीं मिलेगी और 40 फीसदी नए चेहरों को शामिल किया जाएगा. सीसीएस (कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी) में शामिल मौजूदा मंत्रियों में से 2 की छुट्टी हो सकती है.

वाड्रा को पूछताछ के लिए गुरुवार को बुलाया गया है, जहां ईडी की टीम वाड्रा से लंदन की प्रॉपर्टी और उनके करीबी संजय भंडारी के बारे में सवाल करेगी. ईडी का कहना है कि लंदन में खरीदी गई प्रॉपर्टी को गलत तरीके से खरीदा गया है और इसमें कालेधन का इस्तेमाल किया गया है.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पायल तडवी आत्महत्या मामले के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में अंकिता लोखंडवाला, हेमा आहुजा और भक्ति मेहर का नाम शामिल है. हेमा आहुजा को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया वहीं भक्ति मेहर को मुंबई सेशन कोर्ट से मंगलवार शाम में गिरफ्तार किया गया.

Advertisement

दूसरी पारी में पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह से पहले भारतीय जनता पार्टी ने मास्टरस्ट्रोक खेला है. बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा में मारे गए बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिवार वालों को शपथग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया है.

अगर हम कहें कि राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नोटिस पीरियड पर हैं तो आप पूछेंगे कि ये क्या बात हुई? लेकिन कांग्रेस सूत्रों की मानें तो यही सच है. कांग्रेस में मंगलवार को दिन भर की हलचल के बाद सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी अगले 3-4 महीनों तक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहने को तैयार हो गए हैं, बशर्ते इस दौरान उनका कोई विकल्प खड़ा किया जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »