पीएम मोदी और अमित शाह की बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक आज

इस बैठक में 2019 के चुनावों के मद्देनजर केंद्र और राज्यों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार किया जाएगा. बैठक में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर खास तौर से चर्चा होगी. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्रियों की ये बैठक को खासा अहम माना जा रहा है.

Advertisement
पीएम नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो) पीएम नरेंद्र मोदी-अमित शाह (फाइल फोटो)

अशोक सिंघल / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:47 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज शाम 4 बजे बीजेपी शासित मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. इस बैठक में 2019 के चुनावों के मद्देनजर केंद्र और राज्यों की योजनाओं के क्रियान्वयन पर विचार किया जाएगा. बैठक में 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर खास तौर से चर्चा होगी. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्रियों की ये बैठक को खासा अहम माना जा रहा है.

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह, हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमन सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं.

देश में इस वक्त 19 राज्यों में या तो अकेले की सरकार है या फिर सहयोगी दलों के साथ मिलकर बीजेपी सरकार चला रही है. ऐसे में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आज की बीजेपी मुख्यालय में होने वाली बैठक में हिस्सा लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ साथ पार्टी के कई सीनियर लीडर भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे.

बैठक में राज्य स्तर पर चलने वाली के साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की जाएगी कि आखिर बीजेपी शासित राज्यों में योजनाएं किस हद तक सफल हैं और कितनी जमीन पर उतरी है. पार्टी का मानना है कि जो बजट पेश किया गया था उसमें जो गरीब लोगों के लिए बीमा हो, किसानों की बात हो या दूसरी की जो योजनाएं हैं उनको आम आदमी तक प्रभावी ढंग से पहुंच जाना चाहिए. अगर कहीं कमी है उसको ठीक करना चाहिए. इन्हीं तमाम मुद्दों पर आज की बैठक में चर्चा होगी.

Advertisement

साथ ही 'एक राष्ट्र एक चुनाव' पर सभी राज्यों के सीएम को अलग से एक नोट भेजा गया है जिसमें सबसे सुझाव मांगा गया है. नोट में ये भी पूछा गया है कि क्या वो समय से पहले एक साथ चुनाव के लिए तैयार हैं?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »