मुकेश अंबानी बोले- हम 5 जी के लिए तैयार, जल्द ही सबके हाथ में होगा 4G

भारत ने जितनी तेजी से टू जी, थ्री जी, फोर जी के सफर को पार किया है वैसा बदलाव विश्व में कहीं भी नहीं देखा गया.  

Advertisement
मुकेश अंबानी [फोटो-ट्विटर] मुकेश अंबानी [फोटो-ट्विटर]

अमित राय / सिद्धार्थ तिवारी

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के सीएमडी मुकेश अंबानी ने कहा है कि आने वाले कुछ वर्षों में भारत मोबाइल डाटा के इस्तेमाल में विश्व के नंबर 3 देशों में शामिल हो जाएगा. डाटा की उपलब्धता भारत की सबसे बड़ी ताकत होगी. 2020 तक हर भारतीय के हाथ में 4जी मोबाइल होगा। हर हाथ तक डेटा की पहुंच चौथी औद्योगिक क्रांति को जन्म देगी. इससे लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और भारत के हालात बदल जाएंगे। मुकेश ने कहा कि जियो 5 जी के लिए तैयार है. वह दिल्ली में आयोजित मोबाइल कांग्रेस में बोल रहे थे.   

Advertisement

मुकेश अंबानी ने कहा कि टूजी, थ्री जी, फोर जी के सफर की रफ्तार देखी जाए तो भारत पूरे विश्व में सबसे आगे है. हम डाटा के इस्तेमाल में आज 135 वें नंबर पर हैं. आने वाले वर्षों में विश्व के 3 देशों में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रांति का फायदा भारत के ग्रामीणों को भी मिला है. पिछले 8 महीने में ही भारत के 50 लाख ग्रामीणों के हाथ में किफायती स्मार्ट फोन आए हैं. उन्होंने कहा कि फोन ही नहीं यह उनके लिए पहला रेडियो, पहला म्यूजिक प्लेयर, पहला टीवी और पहला कैमरा यानी 5 इन वन है. उन्होंने पहली बार इंटरनेट का इस्तेमाल किया.

मुकेश अंबानी ने कहा कि पीएम मोदी ने वादा किया है कि किसानों की आय दोगुनी होगी. दूसरा आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य की सुविधा हर किसी को मिलने लगेगी. तीसरा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा तक सबकी पहुंच होगी. चौथा 5 जी डाटा भी सबके हाथ में होगा. इन सबसे एक ऐसा माहौल बनेगा कि लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे.

Advertisement

मुकेश ने कहा कि कभी कहा जाता था कि विश्व में सबसे ज्यादा गरीब भारत में रहते हैं. लेकिन 2018 में ऐसा नहीं है. आज सबसे ज्यादा गरीब नाइजिरिया में रहते हैं। मुकेश ने इस बात का जिक्र किया कि विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक यह आंकड़ा तेजी से बदल रहा है. आज भारत विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »