मिजोरम चुनाव: कांग्रेस के 40 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे सीएम

मुख्यमंत्री ललथनहवला चंफई (दक्षिण) और सेरछिप सीटों से चुनाव लडेंगे. दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं. पूर्वोत्तर में मिजोरम एक मात्र राज्य है जहां कांग्रेस का शासन है.

Advertisement
कांग्रेस के झंडे कांग्रेस के झंडे

अनुग्रह मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 24 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 10:41 PM IST

कांग्रेस ने मिजोरम में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने सभी 40 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी. मुख्यमंत्री ललथनहवला दो क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने उम्मीदवारों का चयन किया और सीईसी प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक ने इसकी घोषणा की.

मुख्यमंत्री ललथनहवला चंफई (दक्षिण) और सेरछिप सीटों से चुनाव लडेंगे. दोनों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं. पूर्वोत्तर में मिजोरम एक मात्र राज्य है जहां कांग्रेस का शासन है. बीजेपी मिजोरम में कांग्रेस को सत्ता से हटाने की कोशिश में जुटी है. नामांकन की प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू होगी और 9 नवंबर तक नाम दाखिल किए जा सकेंगे.

Advertisement

मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए 28 नवंबर को मतदान कराए जाएंगे और मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी.

कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी

इंडिया टुडे पॉलिटिकल स्टॉक एक्सचेंज (PSE) के सर्वे के मुताबिक मिजोरम में में ललथनहवला के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के लिए खतरे की घंटी है. सर्वे के मुताबिक मौजूदा राज्य सरकार के कामकाज से जहां 42% प्रतिभागी नाखुश है. वहीं सिर्फ 21% वोटर ही संतुष्ट हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »