टाटा से हटाए जाने पर मिस्त्री ने लिखी 5 पन्नों की चिट्ठी, कहा- नैनो बंद होनी चाहिए

साइरस ने कंपनी के बोर्ड मेंबर्स और ट्रस्टी को पांच पन्नों का एक मेल भी किया है. सइरस ने इसमें कंपनी के खराब रणनीतियों और विवादित लेन देन का भी जिक्र किया है.

Advertisement
मिस्त्री ने कहा है - नैनो को बंद कर दिया जाना चाहिए मिस्त्री ने कहा है - नैनो को बंद कर दिया जाना चाहिए

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 27 अक्टूबर 2016,
  • अपडेटेड 8:22 PM IST

टाटा ग्रुप के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद साइरस मिस्त्री ने कहा है कि नैनो को बंद कर दिया जाना चाहिए. साइरस ने कंपनी के बोर्ड मेंबर्स और ट्रस्टी को पांच पन्नों का एक मेल भी किया है. साइरस ने इसमें कंपनी की खराब रणनीतियों और विवादित लेन देन का भी जिक्र किया है.

साइरस मिस्त्री ने कहा है कि उनकी ज्वाइनिंग के समय टाटा की कई कंपनियां कर रही थीं जिसमें इंडियन होटल्स, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील यूरोप, टाटा पावर मुंद्रा और टेलिसर्विसेज शामिल है.

Advertisement

साइरस ने नैनो पर सवाल उठाते हुए कहा है कि लगातार इस कंपनी के मूल्य में कमी होती चली गई, मुनाफे के आसार भी बंद हो गए. इसलिए नैनो को बंद कर देना चाहिए था, लेकिन भावनात्मक कारणों से कठिन फैसला नहीं लिया जा सका. उन्होंने कहा कि नैनो को बंद नहीं कर पाने के पीछे एक वजह ये भी थी कि इससे एक दूसरी कंपनी को सप्लाई किया जाने वाला नैनो ग्लिडर्स का निर्माण बंद हो जाता, उस कंपनी में रतन टाटा के भी शेयर हैं.

रतन टाटा की दिलचस्पी वाले एक और बिजनेस पर मिस्त्री ने सवाल उठाया. ने कहा कि एविएशन क्षेत्र में एयर एशिया के साथ बिजनेस करने के लिए उन पर दबाव डाला गया.

उठाया धोखाधड़ी का मुद्दा
मिस्त्री ने कहा, ‘बोर्ड सदस्य और ट्रस्टी भी इससे अवगत हैं कि एयर एशिया के मामले में कुछ सौदों के साथ संगठन के भीतर संस्कृति को लेकर नैतिक रूप से चिंता जतायी गयी थी.’ उन्होंने कहा, ‘हाल में एक फोरेंसिक जांच में खुलासा हुआ है कि 22 करोड़ रपये के धोखाधड़ी वाले सौदे हुए जिसमें भारत और सिंगापुर में ऐसे पक्ष जुड़े थे जो वास्तव में हैं ही नहीं.’ मिस्त्री ने यह भी आरोप लगाया कि कार्यकारी ट्रस्टी वेंकटारमण ने इन सौदों को महत्वपूर्ण नहीं माना और आगे के अध्ययन पर जोर नहीं दिया. वह एयर एशिया के निदेशक मंडल में हैं और कंपनी में शेयरधारक भी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »