मणिशंकर अय्यर का पीएम पर तंज, कहा- कांग्रेस मीठी चाय पिलाएगी, कड़वी नहीं

पू्र्व केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मैं उस दुकान पर जाऊंगा, जहां मीठी चाय मिलती है, ना कि कड़वी चाय. कुछ दिन पहले ही पीएम मोदी ने एक रैली में कहा कि था कि उन्होंने कड़वी चाय बनाई है, जिससे कुछ को दिक्कत हो रही है.

Advertisement
मणिशंकर अय्यर मणिशंकर अय्यर

लव रघुवंशी

  • नई दिल्ली,
  • 19 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चायवाला कहने वाले कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर से उन पर निशाना साधा है. मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी के नोटबंदी वाले फैसले की आलोचना करते हुए इसे पागलपन करार दिया है.

पू्र्व केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि मैं उस दुकान पर जाऊंगा, जहां मीठी चाय मिलती है, ना कि कड़वी चाय. कुछ दिन पहले ही ने एक रैली में कहा कि था कि उन्होंने कड़वी चाय बनाई है, जिससे कुछ को दिक्कत हो रही है.

Advertisement

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं सभी को न्योता देता हूं कि वो आए और और मैं खुद उन्हें चाय सर्व करूंगा. उन्होंने कहा कि मीठी चाय कांग्रेस के पास मिलेगी. वहां (बीजेपी) पर सिर्फ कड़वी चाय मिलेगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »