एक साल तक देश-विदेश में चलेंगे महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती के कार्यक्रम

केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी के संदेश का प्रसार करने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया  है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

दिनेश अग्रहरि / अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST

सरकार 2 अक्टूबर, 2019 से 2 अक्टूबर, 2020 तक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्मशती मनाएगी. केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी के संदेश का प्रसार करने के लिए राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया  है.

इस उद्देश्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय समिति गठित की गई है. इस समिति में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनीतिक प्रतिनिधि, गांधीवादी विचारक और सभी क्षेत्रों के जाने-माने व्यक्ति शामिल होंगे.

Advertisement

समिति समारोहों के लिए नीतियों, कार्यक्रमों, क्रियाकलापों का मार्गदर्शन करेगी और उन्हें मंजूरी देगी. यह समिति समय-समय पर लिए गए फैसलों के क्रियान्वयन का निरीक्षण करेगी.

गुरुवार को राज्यपालों के सम्मेलन में पीएम मोदी ने भारत को से मुक्त बनाने के लिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को प्रेरणा का बड़ा स्रोत बताया. वर्ष 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि त्योहार तथा वर्षगांठ बदलाव की दिशा में ऊर्जा तथा प्रेरणा के स्रोत बन सकते हैं.

महात्‍मा गांधी के स्‍वच्‍छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अक्‍टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया और इसके सफल क्रियान्वयन हेतु भारत के सभी नागरिकों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की थी. इस अभियान का उद्देश्य पांच वर्ष में स्वच्छ भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है ताकि बापू की 150वीं जयंती को इस लक्ष्य की प्राप्ति के रूप में मनाया जा सके.

Advertisement

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर देश को साफ-सुथरा बनाने के मिशन में जुटे अभियान को हर जिले में युद्धस्तर पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »