तृप्ति देसाई को मिली अस्पताल से छुट्टी

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर के अंदर हुए हमले में घायल हुईं भूमाता ब्रिगेड की मुखि‍या तृप्ति देसाई अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं. बुधवार को महालक्ष्मी मंदिर में प्रवेश करने के बाद उनको पीटा गया था. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

Advertisement
तृप्ति देसाई तृप्ति देसाई

सबा नाज़

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 2:31 PM IST

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर के अंदर हुए हमले में घायल हुईं भूमाता ब्रिगेड की मुखि‍या तृप्ति देसाई अस्पताल से डिस्चार्ज हो गई हैं. बुधवार को महालक्ष्मी मंदिर में प्रवेश करने के बाद उनको पीटा गया था. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

जरूर पढ़ें: इन 7 बातों से जानें, कौन हैं तृप्ति देसाई?

तृप्ति देसाई बुधवार शाम को 50 महिलाओं के साथ कोल्हापुर में दर्शन करने पहुंची थीं, लेकिन यहां की पुलिस ने कानून व्यवस्था के मद्देनजर इन्हें रोक लिया गया. उसी दौरान समर्थकों ने जोरदार नारे बाजी शुरू की जिसके बाद तृप्ति समेत सबको हिरासत में ले लिया गया.

Advertisement

गर्भगृह में तृप्ति पर हुआ हमला
शाम को को पुलिस की निगरानी में मंदिर के गर्भगृह में दर्शन के लिए लाया गया. तभी मंदिर मे जाते समय हिंदुत्ववादी कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों ने तृप्ति के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उन पर हमला करने की कोशिश भी की. पुलिस ने तृप्ति को मंदिर गर्भगृह के पास लाई. लेकिन वहां पर पुजारी और अन्य महिलाओं ने उसे गर्भगृह में जाने की इजाजत नहीं दी.

गंभीर चोटों के चलते अस्पताल पहुंची तृप्ति
तृप्ति और मंदिर में मौजूद लोगों के बीच आधा घंटे तक झड़प हुई. तभी पुलिस ने पुजारी महिलाओं को जबरन हटाकर तृप्ति को गर्भगृह में प्रवेश करवा दिया. गर्भगृह मे प्रवेश होने के बाद पुलिस कि कड़ी निगरानी मे होते हुए भी तृप्ति को लोगों ने बुरी तरह से पीटा और उसपर हल्दी, कुमकुम और मिर्च पाउडर भी फेंका. इस झड़प में तृप्ति घायल हुईं. लोगों का गुस्सा देखकर पुलिस ने तृप्ति को तुरंत मंदिर से बाहर निकाला. वहां से पुलिस तृप्ति को सीधे शहर के निजी अस्पताल ले गई. डॉक्टर के मुताबिक के निशान हैं.

Advertisement

पुजारियों ने प्रशासन और पुलिस की निंदा की
महालक्ष्मी मंदिर के पुजारियों का कहना है कि तृप्ति देसाई को गर्भगृह में प्रवेश करने देने का कोर्ट की तरफ से कोई ऑर्डर नहीं है. कोर्ट ने ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया है, उसके बावजूद पुलिस ने तृप्ति देसाई को गर्भगृह मे प्रवेश करवाया. यहां मौजूद महिलाओं और हम पुजारियों के साथ धक्का मुक्की की गई. उन्होंने कहा कि वह इसके लिए प्रशासन और पुलिस की निंदा करते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »