नीतीश को लालू का जवाब- मैं जानता हूं, मेरा बेटा है बहुत चरित्रवान

शनिवार को लालू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें एक पिता होने की हैसियत से इस बात की जानकारी है कि उनका बेटा तेजस्वी कितना चरित्रवान है.

Advertisement
तेजस्वी यादव- लालू यादव तेजस्वी यादव- लालू यादव

रोहित कुमार सिंह

  • पटना,
  • 04 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 11:38 PM IST

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की एक लड़की के साथ ली गई, निजी तस्वीर को जारी करके राजनीति का स्तर गिरा दिया है. लालू ने कहा कि नीतीश की पार्टी जेडीयू के तीन प्रवक्ता संजय सिंह, नीरज कुमार और निखिल मंडल ने जिस तरीके से शुक्रवार को एक पत्रकार सम्मेलन करके तेजस्वी की एक लड़की के साथ ली गई निजी तस्वीर जारी की.

Advertisement

तस्वीर जारी कर उन्होंने आरोप लगाया था कि तेजस्वी शराब का सेवन करते हैं और उस लड़की के साथ रंगरलियां मनाते हैं, इससे नीतीश ने राजनीति की सभी मर्यादाओं को तोड़ दिया है.

शनिवार को लालू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें एक पिता होने की हैसियत से इस बात की जानकारी है कि उनका बेटा कितना चरित्रवान है. साथ ही उन्होंने नीतीश पर हमला बोलते हुए यह भी कहा कि नीतीश ने यह फोटो इसलिए जारी करवाया क्योंकि वह आजकल बीजेपी की संगति में है और लालू के मुताबिक चरित्र हनन करना बीजेपी की फितरत है.

लालू ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भी तंज कसा और कहा कि लोग उनके साथ तस्वीरें नहीं खिंचवाना चाहते क्योंकि ज्यादातर लोग उन्हें ना जानते हैं और ना ही पहचानते हैं. खुद की तारीफ करते हुए ने कहा कि लोग उन्हीं नेताओं के साथ तस्वीरें लेना चाहते हैं जिनको देश जानता है.

Advertisement

लालू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला किया और कहा कि जब प्रधानमंत्री अपने कैबिनेट में के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं या फिर किसी विदेश यात्रा के दौरान किसी महिला से हाथ मिलाते हैं तो वह उस पर सवाल क्यों नहीं उठाए जाते?

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »