कार्ति चिदंबरम से मैराथन पूछताछ, CBI टीम ने सबूत दिखाकर मांगे जवाब

पूछताछ के दौरान सीबीआई ने एफआईपीबी अप्रूवल से जुड़े सबूत और दस्तावेज भी कार्ति को दिखाए ताकि वो झूठ ना बोल सकें और सीधा जवाब दें.

Advertisement
कार्ति चिदंबरम कार्ति चिदंबरम

जावेद अख़्तर / मुनीष पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से शुक्रवार को लंबी पूछताछ की गई. दिल्ली में सीबीआई की टीम ने अपने मुख्यालय में कार्ति से पूछताछ की. इस दौरान कार्ति के वकील भी उनसे मिलने सीबीआई मुख्यालय पहुंचे.

गुरुवार को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने कार्ति को 5 दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजा था. जिसके बाद शुक्रवार सुबह आठ बजे से सीबीआई अधिकारियों ने कार्ति से पूछताछ शुरू की.

Advertisement

बताया जा रहा है कि कार्ति से शुरुआती पूछताछ में एफपीआईबी अप्रूवल को लेकर सवाल जवाब किए गए. पूछताछ के दौरान सीबीआई ने एफआईपीबी अप्रूवल से जुड़े सबूत और दस्तावेज भी कार्ति को दिखाए ताकि वो झूठ ना बोल सकें और सीधा जवाब दें.

अपने विदेश दौरे के दौरान कार्ति ने वित्त मंत्रालय के जिन गुप्त दस्तावेजों के साथ छेड़खानी कर सबूतों को कमजोर करने की कोशिश की थी, सीबीआई ने उसे लेकर भी पूछताछ की है.

इसके अलावा चेस मैनेजमेंट लिमिटेड को लेकर भी सीबीआई ने पूछताछ की है. पूछताछ के दौरान कार्ति और चेस मैनेजमेंट से जुड़े कागजी सबूतों को भी पेश किया गया.

कार्ति चिदंबरम से पूछताछ के बीच उन्हें अपने वकील से मिलने की भी इजाजत दी गई. सुबह ग्यारह बजे से बारह बजे तक कार्ति के वकील एनआरआर अरुण नटराजन ने उनसे मुलाकात की. इस दौरान सीबीआई के अधिकारी भी कार्ति और उनके वकील के साथ मौजूद रहे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement