सड़क पर बेरहमी की इंतहा, बाल पकड़कर घसीटा, गला रेता और फिर पत्नी पर चढ़ा दी कार, खौफनाक वारदात का वीडियो वायरल

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक शख्स ने दिनदहाड़े सड़क पर अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग मदद करने की बजाय रिकॉर्डिंग करते दिखे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
गला रेतकर सड़क पर दिनदहाड़े पत्नी की हत्या (Photo: Screengrab) गला रेतकर सड़क पर दिनदहाड़े पत्नी की हत्या (Photo: Screengrab)

सगाय राज

  • कलबुर्गी ,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है, जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया है. यहां अफजलपुर तालुक के बल्लूरगी गांव में एक युवक ने दिनदहाड़े सड़क पर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी.

मृतका की पहचान 28 साल की सान्वी के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी. आरोपी उसका पति अक्षय बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर के खाने के तुरंत बाद की है, जब आरोपी अपनी पत्नी को एक कार में लेकर आया था.

Advertisement

दिनदहाड़े सड़क पर पत्नी की बेरहमी से हत्या

बताया जा रहा है कि अक्षय अपनी पत्नी को  कार में लेकर आया और फिर उसे जबरन बाहर खींच लिया. इसके बाद उसने बीच सड़क पर ही उसकी गला काटकर हत्या कर दी. यह पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए.

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद कई लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि अपने मोबाइल फोन से इस घटना का वीडियो बनाते रहे. अब यह वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की

घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल है. पुलिस के अनुसार, अफजलपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब इस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement