उमर खालिद ने फिर उगला जहर, आतंकी बुरहान वानी को बताया चे ग्वेरा जैसा क्रांतिकारी

जेएनयू विवाद से सुर्खियों में आए उमर खालिद ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने को लेकर जहर उगला है. उसने कहा कि बुरहान मौत से नहीं डरता था बल्कि कैदियों वाली जिंदगी से उसे नफरत थी.

Advertisement
उमर खालिद उमर खालिद

मोनिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 10 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 10:05 AM IST

जेएनयू विवाद से सुर्खियों में आए उमर खालिद ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने को लेकर जहर उगला है. उसने कहा कि बुरहान मौत से नहीं डरता था बल्कि कैदियों वाली जिंदगी से उसे नफरत थी.

इतना ही नहीं, ने बुरहान को क्रांतिकारी बताते हुए उसकी तुलना चे ग्वेरा से कर डाली.

Advertisement

विरोध के बाद डिलीट किया पोस्ट
हालांकि सोशल मीडिया पर इसके खिलाफ शुरू हुए विरोध के बाद पोस्ट डिलीट कर दिया और बाद में एक पोस्ट डाला, जिसमें उसने कहा कि वो भी और लोगों की तरह कायर बन जाएगा और बुरहान को आतंकवादी बताएगा.

ट्रोल करने वालों पर साधा निशाना
खालिद ने लिखा, 'ट्रॉलरों की सेना, मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं. जाहिर सी बात है कि मैं अकेला सैकड़ों लोगों को कैसे संभाल सकता हूं, जो मिलकर मुझे ट्रॉल कर रहे हों. हां मैं गलत हूं, उसकी मौत पर मुझे आपके साथ खुशी मनानी चाहिए थी. देशद्रोह, आतंकवादी, लड़ाका...मुझे भी आपके सुर में सुर मिलाना चाहिए था.'


उमर ने कहा कि वो जम्मू-कश्मीर में लोगों पर हो रहे तरह-तरह के अत्याचारों को सेलिब्रेट करेगा. उसने लिखा, 'मुझे माफ करना, मैं आपसे माफी मांगता हूं. कल से मैं भी हत्या, रेप, प्रताड़ना, गुमशुदगी, अफस्पा और बाकी सबको सेलिब्रेट करूंगा. सिर्फ बुरहान वानी की ही क्यों, मैं समीर राह की हत्या को भी सही ठहराऊंगा, जिस 12 साल के लड़के की 2010 में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. शोपियां में आसिया और निलोफर का कभी रेप नहीं हुआ था, वो सिर्फ पास के एक तालाब में डूब गई थी, जिसमें घुटनों तक पानी था.'

Advertisement


आपको बता दें कि शुक्रवार को सेना ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए हिजबुल मुजाहिदीन के पोस्टर ब्वॉय और टॉप कमांडर बुरहान वानी और उसके दो साथियों को मारा गिराया था. बुरहान के सिर पर 10 लाख का इनाम था. उसके बाद से घाटी में तनाव की स्थिति बनी हुई और अब तक 18 लोगों की जान जा चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement