जेएनयू विवाद: आरोपी आशुतोष को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया

देशविरोधी नारेबाजी के आरोपी आशुतोष से शनिवार को दिल्ली पुलिस पूछताछ कर रही है. आरके पुरम थाने में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष से पूछताछ चल रही है.

Advertisement
जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं आशुतोष जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं आशुतोष

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 1:42 PM IST

 

जेएनयू नारेबाजी विवाद को लेकर छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष और आरोपी आशुतोष को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है. आशुतोष से दिल्ली के आरके पुरम थाने में पूछताछ हो रही है.

देशविरोधी नारेबाजी मामले में आशुतोष एक हफ्ते गायब रहने के बाद रविवार शाम कैंपस में नजर आए थे. AISA के सदस्य आशुतोष बीते सार JNUSU के अध्यक्ष थे.

Advertisement

कांग्रेस ने कहा गैर-बीजेपी राज्य में हो कन्हैया मामले की जांच
दूसरी ओर कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा है कि कन्हैया कुमार मामले की जांच गैर बीजेपी राज्य में होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार मामले की जांच को यूपी या बिहार जैसे राज्यों को सौंपा जाना चाहिए जहां बीजेपी की सरकार नहीं है.

कल पांच घंटे चली थी पूछताछ
इससे पहले मामले में 3 आरोपी कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य से कल पुलिस ने घंटों पूछताछ की थी. हालांकि तीनों के बयानों में अंतर पाया गया. पुलिस ने इन तीनों को पहली बार आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »