बॉर्डर पर दो आतंकी पकड़े गए, सेना ने कहा- कश्मीर में हिंसा की साजिश रच रहा PAK

भारतीय सेना ने लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. चिनार सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया.

Advertisement
लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन (फोटो- ANI) लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन (फोटो- ANI)

अशरफ वानी

  • श्रीनगर,
  • 04 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 1:32 PM IST

  • सेना ने लश्कर के दो आतंकियों को किया गिरफ्तार
  • कश्मीर में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा PAK

भारतीय सेना ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी चिनार कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजी मुनीर खान ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. दोनों आतंकियों को 22 अगस्त की देर रात बारामूला से गिरफ्तार किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पकड़े गए आतंकी का वीडियो भी जारी किया गया.

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि घाटी में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश की जा रही है. पाकिस्तान कश्मीर में अशांति फैलाना चाहता है. पाक की सेना आतंकियों की मदद कर रही है. गिरफ्तार किए गए आतंकियों के नाम खलील अहमद और मोजाम खोकर हैं.

लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन ने कहा कि कई आतंकी घुसपैठ की कोशिश में हैं. उन्होंने कहा कि पूछताछ में लश्कर के आतंकियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पार आतंकी कश्मीर में अशांति फैलाने और हमले करने की योजना बना रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि 6 अगस्त को पत्थर लगने के बाद घायल हुए असरार अहमद की आज मौत हो गई. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था. पिछले 30 दिन में ये पांचवीं मौत है. ये सभी मौतें आतंकी, पत्थरबाजों के कारण हुई है.

Advertisement

सेना के अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तानी सेना कोई भी कोशिश करे, उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा, ताकि उनकी पीढ़ियां याद रखे. पाकिस्तान को 1971 से भी कड़ा जवाब मिलेगा. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »