J-K: पुंछ में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी में तीन नागरिकों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के खारी खमरारा सेक्टर में शुक्रवार को LoC पर पाकिस्तानी ने गोलाबारी की जिसमें 3 नागरिकों की मौत हो गई.

Advertisement
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग (फाइल फोटो-PTI) जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग (फाइल फोटो-PTI)

सुनील जी भट्ट

  • जम्मू,
  • 17 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:19 PM IST

  • पुंछ जिले के खारी खमरारा सेक्टर में LoC पर गोलीबारी
  • पाकिस्तानी गोलाबारी में 3 भारतीय नागरिकों की मौत

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के खारी खमरारा सेक्टर में शुक्रवार को LoC पर पाकिस्तानी ने गोलाबारी की, जिसमें 3 नागरिकों की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि खारी खमरारा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी की चपेट में मोहम्मद रफीक का घर आ गया. इसमें मोहम्मद रफीक (58) , उनकी पत्नी राफिया बी (50) और उनका बेटा (15/16) इरफान की मौके पर ही मौत हो गई. LoC पर रुक-रुक कर गोलीबारी अभी जारी है. घटना के बारे में और विवरण का इंतजार है.

Advertisement

बता दें कि एलओसी पर पाकिस्तानी सेना की यह कायराना हरकत लगातार जारी है. पुंछ जिले के बालाकोटे सेक्टर में 8 जुलाई को भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया गया था. इसमें एक नागरिक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था.

पिछले एक महीने से पाकिस्तान कई बार सीजफायर का उल्लंघन कर चुका है. 30 जून को भी पाकिस्तान की ओर से बारामूला जिले के नौगाम सेक्टर में गोलाबारी की गई थी. भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से 30 जून की सुबह मोर्टार दागे गए. इसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया.

कुपवाड़ा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 16 जुलाई को भारतीय सेना ने एलओसी के पास आतंकियों के घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दिया था.इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया था.

Advertisement

कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में गुरुवार सुबह नियंत्रण रेखा के पार कुछ अज्ञात लोगों की संदिग्ध हरकत का पता चला. सुरक्षाबलों ने घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे आतंकियों को रोकने की कोशिश की. बाद में लगातार प्रयास के बाद घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया. इस ऑपरेशन में एक आतंकी मार गिराया गया जबकि एक एके रायफल बरामद हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »