ब्रसेल्स हमलाः इंफोसिस कर्मचारी राघवेंद्र गणेशन लापता

ब्रसेल्‍स में हुए आतंकी हमले के बाद वहां काम कर रहा इंफोसिस का एक भारतीय कर्मचारी लापता है. इंफोसिस ने बताया है कि लापता कर्मचारी राघवेंद्र गणेशन बेंगलुरु के रहने वाले हैं.

Advertisement
राघवेंद्र गणेशन बेंगलुरु के रहने वाले हैं राघवेंद्र गणेशन बेंगलुरु के रहने वाले हैं

केशव कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2016,
  • अपडेटेड 8:46 AM IST

ब्रसेल्‍स में हुए आतंकी हमले के बाद वहां काम कर रहा इंफोसिस का एक भारतीय कर्मचारी लापता है. इंफोसिस ने बताया है कि लापता कर्मचारी राघवेंद्र गणेशन बेंगलुरु के रहने वाले हैं.

तलाश में जुटा भारतीय दूतावास
में भारतीय दूतावास उसके बारे में पता लगाने की लगातार कोशिश कर रही है. विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने कहा है कि भारतीय दूतावास गणेश के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने ट्वीट किया कि हम राघवेंद्र गणेशन को ढूंढने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement

जेट एयरवेज के घायल कर्मी की हालत में सुधार
ब्रसेल्‍स एयरपोर्ट पर हुए फिदायीन धमाकों में पहले दो भारतीयों के घायल हो गए थे. निधि छापेकर और अमित मोटवानी मंगलवार को हुए धमाके में घायल हो गए थे. निधि और अमित मुंबई के रहने वाले हैं. स्‍वराज ने उनकी सेहत के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि उनकी हालत तेजी से सुधार रही है.

भारतीयों की मदद करेगा जेट एयरवेज
सुषमा स्‍वराज ने कहा कि मैंने ब्रसेल्‍स में हमारे राजदूत मंजीव पुरी से बातचीत की है. उन्‍होंने बताया कि निधि और अमित की हालत में तेजी से सुधार आ रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार जेट एयरवेज की मदद से भारतीय नागरिकों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रही है.


फिलहाल बंद है ब्रसेल्स एयरपोर्ट
स्‍वराज ने बताया कि ब्रसेल्स एयरपोर्ट अब भी नहीं खुला है. जेट एयरवेज ने ब्रुसेल्‍स में गुरुवार तक के लिए अपनी फ्लाइट्स कैंसल कर दी हैं. एयरपोर्ट के खुलने में थोड़ा वक्‍त लगेगा. हम जेट एयरवेज के साथ मिलकर के दूसरे विकल्‍पों पर काम कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »