इंडिगो के विमान का इंजन फेल, मुंबई में इमरजेंसी लैंडिग

इंडिगो के एक विमान की मुंबई में फुल इमरजेंसी मोड में लैंडिंग हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक विमान का इंजन फेल हो गया है.

Advertisement
मुंबई में फुल इमरजेंसी मोड में इंडिगो विमान की लैंडिंग (फाइल फोटो) मुंबई में फुल इमरजेंसी मोड में इंडिगो विमान की लैंडिंग (फाइल फोटो)

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 27 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 8:41 PM IST

  • मुंबई में इंडिगो विमान का इंजन फेल, हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  • इंडिगो विमानों के इंजन में लगातार गड़बड़ी देखने को मिल रही है

इंडिगो के एक विमान की मुंबई में फुल इमरजेंसी मोड में लैंडिंग हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक विमान का इंजन फेल हो गया है. विमान की लैंडिंग के बाद घटनास्थल पर दमकल की टीम पहुंची.

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गई. लैंडिंग के तत्काल बाद घटनास्थल पर बचावकर्मी पहुंचे. अभी तक किसी को नुकसान पहंचने की कोई खबर नहीं है. सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

Advertisement

इंडिगो को इंजनों में गड़बड़ी से छुटकरा मिलता नहीं दिख रहा. मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग से पहले इंडिगो के चार और ए-320 और ए-321 विमानों में रविवार से मंगलवार के बीच कुछ-न-कुछ मसले हुए.

जानकारी के मुताबिक इंडिगो ने दैनिक उड़ानों के लिए पी एंड डब्ल्यू इंजन वाले कुछ विमानों को तैनात किया है. लगातार मिल रही शिकायतों के बावजूद इन विमानों का उपयोग किया जा रहा है.

हालांकि, हाल में डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) के एक अधिकारी ने इन आरोपों से सिरे से खारिज कर दिया. अधिकारी ने कहा कि कुछ इंजन में जो कंपन की सूचना दी गई थी, वह अमेरिका और यूरोपीय विमानन सुरक्षा नियामों द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर थी. जरूरी जांच-पड़ताल के बाद उसे परिचालन की अनुमति दी गई.

सूत्र के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में दोहा जाने वाली इंडिगो की ए-321 नियो विमान को तकनीकी कारणों से उड़ान स्थल से पार्किंग क्षेत्र में लाया गया. वहीं, सोमवार को चेन्नई-दिल्ली उड़ान के सोमवार को यहां पहुंचने पर आपात स्थिति की घोषणा की गई.

Advertisement

इसी प्रकार, हैदराबाद जाने वाला इंडिगो के ए-320 विमान को उड़ान भरने की प्रक्रिया छोड़नी पड़ी थी. पायलट द्वारा तकनीकी खामी की खबर से उड़ान को रोका गया था. सूत्र के अनुसार इससे पहले, 8 सितंबर को एयरलाइन की हैदराबाद-गोरखुपर उड़ान को इंजन में समस्या के कारण वाराणसी ले जाया गया. इंजन में उच्च कंपन की भी रिपोर्ट दी गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »