शिमला से मेरठ शिफ्ट करेगी सेना ट्रेनिंग कमांड का हेडक्वार्टर!

भारतीय सेना ट्रेनिंग कमांड के मुख्यालय को शिमला से मेरठ शिफ्ट करने की योजना बना रही है. सूत्रों के मुताबिक सेना यह परिवर्तन राष्ट्रीय राजधानी के साथ बेहतर संपर्क होने की वजह कर रही है.

Advertisement
शिमला से मेरठ शिफ्ट होगा सेना का ट्रेनिंग हेडक्वार्टर (सांकेतिक तस्वीर) शिमला से मेरठ शिफ्ट होगा सेना का ट्रेनिंग हेडक्वार्टर (सांकेतिक तस्वीर)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2019,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

भारतीय सेना अपनी ट्रेनिंग कमांड के मुख्यालय को हिमाचल प्रदेश के शिमला से हटाकर उत्तर प्रदेश के मेरठ में शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है. सेना से जुड़े हुए सूत्रों का कहना है कि नेशनल कैपिटल रीजन(एनसीआर) से मेरठ की खत्म होती दूरी, और सेटेलाइट के दायरे में शहर के आने की वजह से भारतीय सेना ऐसा फैसला कर रही है.

Advertisement

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधे तौर पर मेरठ एक्सप्रेस वे के जरिए जुड़ रहे हैं. रेल संपर्क भी दिल्ली से मेरठ का बहुत अच्छा है. धीरे-धीरे ट्रांसपोर्टेशन की सुविधाएं पहले से बेहतर हो रही हैं, इसलिए सेना इन सभी सुविधाओं के मद्देनजर शिमला से ट्रेनिंग कमांड हटाकर मेरठ लाने की योजना बना रही है.

शिमला से मेरठ हेडक्वार्टर शिफ्ट होने के साथ डॉयरेक्टर जनरल मिलिट्री ट्रेनिंग के दफ्तर को भी शिफ्ट किया जाएगा. शिमला स्थित हेडक्वार्टर की निगरानी की जिम्मेदारी एडीजी को सौंपी जाएगी.

सेना मुख्यालय की जगह में तब्दीली सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा है. सेना मुख्यालयों का पुनर्गठन करती रहती है. इसकी शुरुआत सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत की पहल पर हो रही है. बिपिन रावत ने कई बार सार्वजनिक तौर पर कहा है कि वे सेना को पूरी तरह से ऐसे संगठित संस्थान में बदलना चाहते हैं जिसमें सेना के जवान फाइटिंग मशीन के तौर पर निखर कर आएं.

Advertisement

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने अपने तीन दिवसीय दौरे पर इन दिनों शिमला में हैं. आर्मी प्रमुख शिमला में सैन्य प्रशिक्षण कमान (एआरटीआरएसी) के मुख्यालय भी गए. उन्होंने ट्रेनिंग कैंप का भी जायजा लिया. शिमला में प्रशिक्षु अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जाती है और उन्हें युद्ध के दौरान रणनीति तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »